UP
UP: स्मार्ट सिटी लखनऊ में हुई हल्की बारिश में ही सरकार के दावों की पोल खुल गई है. हल्की सी बारिश इस शहर का सूरत-ए-हाल समंदर जैसा बना देती है. देखते ही देखते ये शहर ‘जाम’ नगर बन जाता है. करोड़ों खर्च करने के बाद भी जमीनी हकीकत नहीं बदली. अधिकारियों की मैराथन बैठकों का नतीजा भी शून्य रहा. VVIP से लेकर आम इलाके तक जलमग्न है. सरकारी दफ्तरों में भी पानी ही पानी है. जगह-जगह सीवर और नालियां चोक हो गई हैं.
अफसरों पर निजी संस्था SUEZ को करोड़ों का पेमेंट देकर आराम से बैठने का आरोप लगाया गया है. सरकार के महत्वपूर्ण विभागों के कार्यालयों में पानी घुसने से कार्य बाधित हो गया है. शहर का हाल ये है कि विधानसभा से लेकर बापू भवन और कई सरकारी विभागों में बारिश का पानी भर गया . पालिका ने नालों की सफाई के नाम पर अभी तक केवल खानापूर्ति ही की है. छोटे-छोटे मोहल्लों के मकानों के आगे की नालियों पर बनी पटिया तुड़वाकर नालों पर किया गया अतिक्रमण छोड़ा जा रहा है. लेकिन हाल अब भी वही है, जो हर साल बारिश में होती है.
यह भी पढ़ें: अरे गजब! यूपी पुलिस ने योगी सरकार के मंत्री की गाड़ी का काटा चालान, जानें फिर क्या हुआ
जलकल कार्यालय, पार्क रोड, गोखले मार्ग, हुसैनगंज से लेकर बालू अड्डा, गोमती नगर स्टेशन पर भी जलभराव की खबर है. कृषि भवन, मध्यांचल विद्युत मुख्यालय तक में बारिश का पानी घुस गया है. नालियां चोक है. कई वर्षों से सीवर मेंटेनेंस के नाम पर करोड़ों का भुगतान किया जाता रहा है. लखनऊ सीवर मेंटेनेंस से लेकर एसटीपी तक बड़ा गड़बड़झाला है. सवाल उठाए जा रहे हैं कि नगर निगम की SUEZ पर मेहरबानी कब तक रहेगी. बारिश से शहर का सूरत-ए-हाल हर बार ऐसी ही हो जाती है. आखिर स्मार्ट सिटी लखनऊ की बद से बदतर हालत का जिम्मेदार कौन?
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…