मनोरंजन

FIFA World Cup देखने कतर पहुंचीं नोरा फतेही ने स्टेडियम में किया डांस, वायरल हुआ VIDEO

FIFA World Cup: इन दिनों कतर में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 का रंग देखने को मिल रहा है. दुनियाभर की टीम एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला लड़ रही हैं. इन दिनों फीफा वर्ल्ड कप 2022 का मुकाबला देखने बॉलीवुड की मशहूर डांसर और अभिनेत्री नोरा फतेही भी कतर में मौजूद हैं. फुटबॉल के स्टेडियम में नोरा फतेही लगातार अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं. अब उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नोरा फतेही अपनी फेवरेट टीम का गेम देखकर नहीं बल्कि किसी और वजह से बीच स्टेडियम में खुशी से कूदकर नाचने लगीं.

नोरा फतेही ने अपने डांस का वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में उन्हें ब्लू कलर के ड्रेस में देखा जा सकता है. दरअसल वह वीडियो में बीच स्टेडियम में कूदकर इसलिए डांस करने लगीं क्योंकि स्टेडियम में उनका फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ा गाना बजने लगता है. जिसे सुनकर वह खुश हो जाती हैं और खुशी में कूदकर डांस करने लगती हैं.

नोरा का ये गाना हुआ सुपरहिट

नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन ​​​​स्टारर फिल्म ‘थैंक गॉड’ में एक आइटम नंबर में नजर आई थीं. उनका सॉन्ग ‘मानिके’ खूब हिट रहा. इतना ही नहीं इन दिनों नोरा रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ को जज कर रही हैं. उनके साथ माधुरी दीक्षित और करण जौहर भी शो को जज करते हुए नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss: बिग बॉस के घर में फूट-फूट कर रोईं टीना दत्ता, किस बात ने दिल पर दी चोट?

इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा फतेही ने खास कैप्शन भी लिखा है. उन्होंने लिखा, ‘वह पल जब आप फीफा विश्व कप स्टेडियम में आपकी आवाज सुनते हैं. यह बहुत वास्तविक था! यह मील के पत्थर जैसा है जो मेरे सफर को इतना सार्थक बनाता हैं. मैं हमेशा से इस तरह के पल की कल्पना करती थी, मैं वह सपने देखने वाली हूं, जिन्हें सपनों को जीवंत करने की भूख है! ‘सोशल मीडिया पर नोरा फतेही का वीडियो वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस वीडियो को पसंद कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

5 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

12 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

14 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

18 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

20 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

28 minutes ago