मनोरंजन

स्त्री नहीं, सरकटे मचाएगा दहशत, राजकुमार राव-श्रद्धा की फिल्म ‘स्त्री 2’ का दिल दहला देने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज

Stree 2 Trailer Out: साल 2018 में रिलीज हुई स्त्री एक ऐसी सुपरहिट फिल्म थी जिसने दर्शकों को जबरदस्त एंटरटेनमेंट दिया था. राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी ने इस फिल्म में अहम किरदार निभाया था. लेकिन अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट ‘स्त्री 2’ आ रहा है और वो इसी साल 15 अगस्त के दिन थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म के पोस्टर्स और टीजर तो पहले रिलीज हो चुके हैं लेकिन फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है. ट्रेलर देखने के बाद फैंस की इस फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट पहले से भी ज्यादा बढ़ गई है.

‘स्त्री 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

‘स्त्री’ के अंत में आपने देखा ही होगा कि श्रद्धा का किरदार फिल्म के अंत में, प्रेत की कटी चोटी साथ लेकर चल देती है, जिसमें कुछ अलग शक्तियां हैं. विक्क एंड गैंग ने मिलकर स्त्री को तो भगा दिया लेकिन चंदेरी पुराण में लिखा है कि स्त्री के जाते ही एक नया प्रेत आनेवाला है और इस प्रेत का नाम है सकरटा. यही वो प्रेत है जिसकी वजह से स्त्री का आतंक शुरू हुआ था. ऐसे में राजकुमार, श्रद्धा और इनकी गैंग इस बार इस नए खौफ का सामना कैसे करने वाली है, ये ‘स्त्री 2’ के ट्रेलर में नजर आ रहा है.

सरकटे से टकराएगी स्त्री

‘स्त्री 2’ की कहानी चंदेरी नाम के गांव के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म के पहले पार्ट में गांव वाले स्त्री के आंतक से डरे सहमे रहते हैं. वह रात को बाहर निकलना नहीं चाहते थे और अपने घर के बाहर लिखकर रखते थे ओ स्त्री कल आना. लेकिन अब नई फिल्म की कहानी में नए भूत सिरकटे की एंट्री हुई है दो स्त्री से भी ज्यादा खौफनाक है. कहानी में एक और ट्विस्ट भी है कि इस बार श्रद्धा कपूर स्त्री बन लोगों को डराएंगी नहीं बल्कि रक्षा करते हुए नजर आने वाली है.

ये भी पढ़ें: ये क्या! ऐश्वर्या राय से अलग होने की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने इंस्टा पर लाइक की ‘तलाक’ वाली पोस्ट

राजकुमार राव का दिखा पुराना अंदाज

बात अगर फिल्म के सीक्वल में राजकुमार राव के किरदार की बात करें तो वह अपने पुराने अंदाज में ही विकी की भूमिका में लौटे हैं. ‘स्त्री 2’ में कई नए मोड़ और ट्विस्ट भी हैं जो दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा सकते हैं. इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस के लिए ‘स्त्री 2’ का इंतजार करना और मुश्किल हो जाएगा.

Akansha

Recent Posts

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

11 minutes ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

33 minutes ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

1 hour ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

1 hour ago

उज्जैन से अयोध्या तक पदयात्रा: पार्थिव शिवलिंग पूजन के बाद दिग्विजय सिंह का ‘धर्म की सियासत’ पर करारा हमला

MP Politics: महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान…

1 hour ago

शीतला माता मंदिर हादसे में बढ़ा मौतों का आंकड़ा, एक और घायल ने तोड़ा दम, 16 हुई मृतकों की संख्या

Sheetla Mata Temple Accident: ग्वालियर के शीतला माता मंदिर के पास हुए भीषण ट्रक हादसे…

1 hour ago