मनोरंजन

Kili Paul Video: अब सपना चौधरी के इस गाने पर थिरके किली पॉल के कदम, 3 घंटे में लाखों लोगों ने देखा वीडियो

Kili Paul- Neema Paul:  किली पॉल के डांस विडियो आजकल सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. इस बार किली पॉल सपना चौधरी के फेमस गाने ‘तेरी आख्या का ये काजल’ गाने पर अपनी बहन के साथ थिरकते नजर आ रहे हैं. किली पॉल इससे पहले भी बॉलीवुड और भोजपुरी के कई गानों पर डांस कर धूम मचा चुके हैं.

बताया जा रहा है कि बॉलीवुड गानों पर अब तक वे कई सारे वीडियो बना चुके हैं. किली पॉल (Kili Paul) ने हाल ही में सपना चौधरी के इस हरियाणवी गाने पर डांस किया है. अपने इस नए वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. उनके इस नए विडियो को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है.

सपना चौधरी ने इस गाने से मचा दी थी धूम

सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आख्या का ये काजल’ ने हरियाणा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में धूम मचा दी थी. आज भी यह उनके सबसे लोकप्रिय गानों में शुमार हैं. शादी हो या पार्टी लोग उनके इस गाने पर थिरकते मिल जाएंगे. किली पॉल के डांस मूव भी काफी बेहतरीन हैं. उन्हें इस गाने पर थिरकाता देख यूजर भी खुद को कमेंट करने से नहीं रोक सके.

कुछ गाने बस जादुई हैं

किली पॉल ने लेटेस्ट वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘कुछ गाने बस जादुई हैं, कोई हरियाणवी यहां?’. इस गाने पर भी उन्हें कई हजार की संख्या में लाइक मिले हैं. वहीं यह विडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है.

किली पॉल एक डांसर के साथ ही साथ एक्टर मजेदार सिंगर भी हैं. उनके ज्यादातर गानों में उनके साथ उनकी बहन भी नजर आती हैं. इसके अलावा वह बॉलीवुड के डायलॉग्स पर लिप्सिंग भी करते हैं. किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल इन गानों पर काफी खूबसूरती से डांस करती नजर आ रही हैं.

इसे भी पढ़ें: Malaika-Arjun Engagement: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे मलाइका-अर्जुन, अगले हफ्ते पेरिस में होगी सगाई

दर्शकों का मिल रहा प्यार

किली ऑल के ‘तेरी आख्या का ये काजल’ गाने पर बने इस वीडियो को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है. मात्र कुछ ही समय में यह वीडियो इंटरनेट की सनसनी बन चुका है. अब तक इस वीडियो को 62000 से भी ज्यादा लोगों ने लाइक मिल चुके हैं. किली पॉल वीडियो पोस्ट करने के बाद कमेंट बॉक्स में अपने चाहने वालों की पसंद का भी ध्यान रखते हैं.

Rohit Rai

Recent Posts

7 गिरफ्तारियां, 5 पंडाल सील, धारा 163 लागू… कोलकाता भगदड़ के बाद एक्शन पर एक्शन, संकट में शंकर महादेवन का शो भी

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा मंडप में हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद कोलकाता पुलिस…

3 minutes ago

Muzaffarpur में युवक की हत्या के बाद भारी बवाल, उग्र भीड़ ने आरोपियों के 8-10 घरों में लगाई आग

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले…

8 minutes ago

सर्दियों की शुरुआत से पहले चेहरे पर लगाएं ये 2 चीजें, 40 की उम्र में भी दिखेगा 25 जैसा निखार

Winter skincare tips: सर्दियों में रूखी त्वचा और झुर्रियों से हैं परेशान? 40 की उम्र…

36 minutes ago

बालासाहेब के बात कर उद्धव पर बरसे फडणवीस, दिखाया ऐसा आइना की मची उथल-पुथल

Devendra Fadnavis slams Uddhav Thackeray: उद्धव ठाकरे के 'सत्ता परिवर्तन' वाले बयान पर पलटवार करते…

37 minutes ago

Pratapgarh Double Murder: खुद मरे या गला दबाकर मारा? प्रतापगढ़ के लालू पट्टी गांव में चारपाई फंदे से लटके मिले मां-बेटे

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और…

38 minutes ago

विकास पुरुष या विवादों के राजा? जानिए दो राज्यों की गद्दी संभालने वाले एनडी तिवारी की अनकही कहानी

ND Tiwari Birth Anniversary: नारायण दत्त तिवारी भारतीय राजनीति के ऐसे दुर्लभ नेता थे, जिन्होंने…

56 minutes ago