Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बॉलीवुड अभिनेता Shahid Kapoor ने मजेदार अंदाज में बताए ‘सफलता के 7 पंजाबी सूत्र’

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर न केवल फिल्मों की दुनिया मे हिट हैं बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी यूजर्स के बीच काफी पसंद किए जाते हैं. हैदर अभिनेता ने एक ताजा पोस्ट शेयर कर मजेदार अंदाज में सफलता के 7 पंजाबी सूत्र बताए हैं.

shahid kapoor

शाहिद कपूर (फाइल फोटो)

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर न केवल फिल्मों की दुनिया मे हिट हैं बल्कि वह सोशल मीडिया पर भी यूजर्स के बीच काफी पसंद किए जाते हैं. हैदर अभिनेता ने एक ताजा पोस्ट शेयर कर मजेदार अंदाज में सफलता के 7 पंजाबी सूत्र बताए हैं. शाहिद कपूर के ताजा पोस्ट को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं. शाहिद कपूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह मस्ती भरे अंदाज में ‘सफलता के 7 पंजाबी सूत्र’ बताते नजर आ रहे हैं.

सफलता के 7 पंजाबी सूत्रों के बारे में बताते हुए अभिनेता ने कहा “नंबर 1 ‘तेनु की है? इसके बाद ‘जब वी मेट’ अभिनेता ने अन्य बिंदु शेयर किए. उन्होंने बताया दूसरा है ‘मेनू की’, तीसरा है ऐ की, चौथा है ‘ओ की?’, पांचवां है ‘होया की’, छठा है ‘ते फेर की’ और आखिरी है ‘सानू की?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)

 ‘अगर आप समझ गए तो कमेंट करें ओके’

शाहिद कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर मजेदार और प्रशंसकों को हंसाने वाली पोस्ट और रील साझा करते रहते हैं. उन्होंने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा ‘अगर आप समझ गए तो कमेंट करें ओके’. शाहिद ने इससे पहले उन्होंने बाइसेप्स केंद्रित सेल्फी शेयर की थी. उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, आलसी सुबह, कीमती. फोटो में अभिनेता के खूबसूरत घर की भी झलक दिखाई दे रही है. सेल्फी में शाहिद कपूर कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं.

गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की भूमिका में आएंगे नजर

इस बीच पेशेवर काम की बात करें तो अभिनेता जल्द ही विशाल भारद्वाज की आगामी प्रोजेक्ट में गैंगस्टर हुसैन उस्तारा की भूमिका निभाते नजर आएंगे. कथित तौर पर शाहिद ने किरदार में ढलने के लिए कठोर ट्रेनिंग पर हैं. शाहिद कपूर आगामी थ्रिलर में डॉन की भूमिका निभाते नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी अहम रोल में हैं. 2024 में एक्टर की ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ को लोगों ने काफी पसंद किया. उनके अपोजिट कृति सेनन थीं. इनके अलावा इंडस्ट्री की दिग्गज डिंपल कपाड़िया संग कई और सितारे भी नजर आए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital