मनोरंजन

Oh My Gadar! सनी पाजी की फिल्म पर अक्षय ने कह दी बड़ी बात, फिर सोशल मीडिया पर मच गया तहलका

Akshay Kumar on Gadar 2: अक्षय कुमार ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फिल्म OMG 2 और सनी देओल की Gadar 2 दोनों से रिलेटेड एक वीडियो शेयर किया. दोनों फिल्में पिछले हफ्ते 11 अगस्त को रिलीज हुई थी. अक्षय कुमार ने फिल्म देखने के लिए दर्शकों का धन्यवाद दिया है. सनी देओल की गदर ने फिल्म की रिलीज के बाद से गदर कमाई की है. वहीं अक्षय की फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर छाप छोड़ी है.

ओह माय गदर के लिए अक्षय कुमार की पोस्ट

सनी देओल की फिल्म का क्रेज देखकर अक्षय कुमार भी हैरान हो रहे हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में ओह माय गदर कहकर बॉलीवुड तड़का लगा दिया है. अक्षय ने कैप्शन में लिखा, ”Oh My Gadar! को इतना प्यार देने के लिए हमारे दर्शकों को बहुत-बहुत धन्यवाद! प्यार और आभार. इस कैप्शन के साथ, उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में फिल्म की सफलता के साथ-साथ OMG 2 के बारे में भी बताया गया है. OMG 2 के एक सीन में अक्षय गदर का लोकप्रिय रोमांटिक गाना उड़ जा काले कावा गा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Gadar 2 Collection: 2023 की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बनी गदर 2, छठे दिन की छप्पड़ फाड़ कमाई

गदर 2 और OMG 2 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा

बता दें कि पिछले 5 दिनों में गदर ने गदर कमाई की है. रिलीज के बाद से फिल्म ने अब तक करीब 250 करोड़ का कारोबार किया है. उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 300 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी. वहीं अगर बात अक्षय कुमार की फिल्म OMG2 की करें तो फिलहाल फिल्म 80 करोड़ पर है. इस सप्ताह के अंत में 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

3 hours ago