सांकेतिक फोटो
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो युवकों को 80 किलोग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया. इसके साथ ही पुलिस ने विभिन्न स्थानों से मादक पदार्थ बेचने के आरोप में आधा दर्जन अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है.
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के कार्यालय ने बताया कि बीटा-2 थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा और उनके दल ने एक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आज सुबह हौंडा चौक के पास से दो गांजा तस्करों राजेश तथा सुभाष को गिरफ्तार किया. दोनों आरोपी एक स्विफ्ट कार में करीब 80 किलो गांजे को बेचने जा रहे थे.
बीटा-2 पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस गिरफ्तारी के अलावा बीटा-दो थाने के पुलिस दल ने बीती रात चुनु और अमित को भी दो किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर एक मोटरसाइकिल बरामद की. नोएडा सेक्टर-63 के पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि एक अन्य घटना में जितेंद्र नामक युवक को बीती रात पुलिस ने एक किलो 100 ग्राम गांजे सहित गिरफ्तार किया है.
उन्होंने बताया कि इसी सेक्टर में नरेंद्र नामक युवक को 110 पव्वे अवैध शराब बरामद करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश मार्का शराब के 61 पव्वे सहित रामकिशोर को गिरफ्तार किया गया.
-भारत एक्सप्रेस
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…