मनोरंजन

‘अल्लाह करे नरेंद्र मोदी कुर्सी से उतर जाएं और राहुल गांधी आ जाएं’- Pakistani एक्ट्रेस ने मुस्लिमों से की ये अपील

PAK Actress Sehar Shinwari: पाकिस्तान की एक्ट्रेस सेहर शिनवारी (Sehar Shinwari) आए रोज भारत विरोधी टीका-टिप्पणी करती रहती हैं. वह ट्विटर पर अक्‍सर हिंदूवादियों की आलोचना भरे ट्वीट करती हैं. वह स्‍पष्‍ट रूप से राहुल गांधी का नाम लेकर उन्‍हें इंडिया का नया ‘वजीर ए आजम’ बताती हैं. आज सेहर ने मुस्लिमों से अपने दिल की बात करते हुए कहा, ‘अल्लाह करे नरेंद्र मोदी कुर्सी से उतर जाएं और राहुल गांधी आ जाएं’.

इससे कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने ट्ववीट किया था- “इंडिया में अगला पीएम राहुल गांधी बनेंगे…वो अच्‍छा बंदा है, इंशाअल्‍लाह! और, मोदी हारेंगे.”

ऐसा पहली बार नहीं है, जब सेहर शिनवारी सोशल मीडिया पर भारत और भारतीय पीएम मोदी के बारे में नफरती पोस्‍ट करती हैं, वह आए रोज ऐसा करते रहती हैं. एक बार उन्‍होंने भारतीय सोप-प्रोडक्‍ट को बेहद निम्‍न गुणवत्‍ता वाला बताया, जिसके बाद वो ट्विटर पर खूब ट्रोल की गईं.

भारत विरोधी ट्वीट्स के चलते सुर्खियों में रहती है यह एक्‍ट्रेस

24 जून की रात को शिनवारी ने ट्वीट किया- इंडियन प्रोडक्‍ट हमेशा बहुत चीप क्‍वालिटी के होते हैं. उससे एक बार धोने के बाद ही मेरी वो साड़ी बेकार हो गई, जिसे मेरी बहन यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) से लाई थी. इसके जवाब में एक भारतीय ने कहा- “आपके पास इतना पैसा नहीं है कि यूएई से साड़ी खरीद कर ला सकें.”

कहा था- पाक चीन की दोस्ती से भारत इतना जलता क्यों है

सेहर अपने ट्वीट्स में चीन (China) को पाक साफ बताती हैं और कहती हैं- अरुणाचल प्रदेश चीन का ‘जंगनान’ (Zangnan) है. उन्‍होंने जब लिखा- ‘पाकिस्तान और चीन की दोस्ती से भारत इतना जलता क्यों है?’, तो भारतीयों ने उन्‍हें करारा जवाब दिया. सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर संदीप ने तंज कसते हुए रिप्लाई किया- “हां भारत को जलन होती है, क्योंकि चीन और पाकिस्तान के बीच व्यापार बहुत फल-फूल रहा है! पाकिस्तान आर्थिक रूप से दुनिया की अगली महाशक्ति बनने के लिए तैयार है! और निश्चित रूप से वो इस क्षेत्र में सैन्य रूप से सबसे शक्तिशाली देश है!”

यह भी पढ़िए: पाकिस्‍तानी एक्‍ट्रेस ने कहा- ‘गली गली में शोर है, BJP से भारतीय जनता बोर है..’ जानिए फिर Modi समर्थकों से कैसे मिला जवाब

सोशल मीडिया यूजर्स ने ऐसे दिया सेहर को जवाब

पाकिस्तानी एक्ट्रेस को जवाब देते हुए विनोद लॉयन (@vinodfex) ने लिखा, ‘जी हां, क्योंकि चीनियों को पाकिस्तानी दुल्हनें सस्ते में मिल जाती हैं, इससे हमें जलन होती है.’ वहीं, एक और यूजर उत्कर्ष नील (@iUtkrshNeil) ने लिखा— “हां, हां… भारत को पाकिस्तान और चीन के ‘परजीवी’ संबंधों से ईर्ष्या है, क्योंकि आने वाले कुछ वर्षों में पाकिस्तान अस्तित्व में नहीं रहेगा”.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

3 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

3 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

4 hours ago