मनोरंजन

Panchayat 3 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, क्या फुलेरा गांव को मिलेगा नया सचिव, ‘बनराकस’ ने कर दिया खेल

Panchayat 3 trailer: आखिरकार इंतजार खत्म हुआ क्योंकि प्राइम वीडियो ने अपनी मोस्ट अवेटेड सीरीज ‘पंचायत 3’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ‘पंचायत 3’ का ट्रेलर बेहद ही मजेदार और जबर्दस्त है. सीरीज का ये सीजन भी पिछले दो सीजन की तरह कॉमेडी से भरपूर है. फुलेरा गांव की प्रधान मंजू देवी, प्रधानपति बृजभूषण दुबे, सचिव अभिषेक, रिंकी, विकास, बिनोद और बनराकस एक बार फिर आपका मनोरंजन करेंगे. पंचायत 3 का प्रीमियर हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में होगा, इसे प्राइम वीडियो के कस्टमर 240 से अधिक देशों में देख सकते हैं.

‘पंचायत’ के तीसरे सीजन आज बुधवार को मेकर्स ने ट्रेलर जारी किया है. ‘पंचायत 3’ का ट्रेलर इतना मजेदार है इसी देखकर आप अंदाज़ा लगा सकते हैं कि पूरी सीरीज़ कितनी ज्यादा मजेदार होने वाली है. ट्रेलर में फुलेरा गांव की पंचायत में नया मोड़ देखने को मिला है. बनराकस और सचिव जी में जंग देखने को मिली है, जिससे फुलेरा गांव में तहलका मचेगा. अगर आप ने पंचायत की पहली और दूसरा सीजन नहीं देखा है तो जरूर देखें क्योंकि पिछले दो सीजन देखने के बाद ही पंचायत 3 का ट्रेलर आपको समझ आएगा.

ये भी पढ़ें: जानें आज कितने साल की हुईं माधुरी दीक्षित, ‘एक दो तीन’ से लेकर ‘चोली के पीछे’ तक उनके ये गाने आज भी मचा रहे धमाल

देखें जबरदस्त ट्रेलर

नए सचिव जी फुलेरा गांव में आ चुके हैं, जिसके बाद पूरा माहौल बदल जाता है. पुराने सचिव जी यानी अभिषेक कुमार इस्तीफा दे चुके हैं और उनके ट्रांसफर की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन गांव की प्रधान मंजू देवी यानी नीना गुप्ता, सचिव जी का ट्रांसफर रुकवा देती हैं. इस सबके बीच जहां सचिव जी पढ़ाई-लिखाई में जुटे हैं, ताकि आगे कुछ कर सकें, दूसरी और उनकी प्रधान की बेटी रिंकी के साथ प्रेम कहानी भी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है.

‘Panchayat 3’ इस दिन रिलीज

‘पंचायत 3’ का ट्रेलर देख फैंस के जबरदस्त कमेंट आ रहे हैं. ट्रेलर में कुछ डायलॉग्स की भी झलक है, जिनकी तारीफ हो रही है. एक डायलॉग है- देख रहा है बिनोद, प्रधान जी गुस्सा दिखा रहे हैं. इसे डायलॉग पर तो फैंस हंसी से लोट-पोट हो गए गए. ‘पंचायत 3’ 28 मई को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. इसमें जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, सान्विका, चंदन रॉय और फैजल मलिक जैसे कलाकार हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

2 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

2 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

3 hours ago