ट्रेंडिंग

मौत के 12 घंटे बाद ताबूत के अंदर से मां-मां चिल्लाने लगी 3 साल की बच्ची… कांप उठे लोग!

Viral News: मौत के बाद व्यक्तियों के जिंदा होने की खबरें कई बार सामने आ चुकी हैं. मेक्सिको से ऐसी ही एक खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि एक 3 साल की बच्ची मौत के 12 घंटे बाद ताबूत के अंदर से चिल्लाने लगी. बच्ची का नाम कैमिला रोक्साना है.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक उसके पेट में इन्फेक्शन हो गया था और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी सांसें थम गईं. इस पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. इसके बाद घर में कोहराम मच गया. बच्ची के माता-पिता बेटी के गम में डूब गए.

कहते हैं कि चमत्कार भी इसी धरती पर होते हैं. वैसे तो डॉक्टर्स को भगवान माना गया है लेकिन कभी-कभी इस बात पर भी यकीन करना पड़ता है कि उनसे भी ऊपर कोई है. मौत के 12 घंटे बाद अचानक चमत्कार हुआ और कैमिला मां-मां चिल्लाने लगी.

कैमिला की मां को लगा कि ताबूत में बंद उसकी बच्ची उसे पुकार रही है. वो तुरंत ताबूत खोलने लगी तो लोगों ने मना कर दिया लेकिन मां ने जिद की तो ताबूत खोला गया, इस पर बच्ची ताबूत में से उठकर बैठ गई. ये मामला 17 अगस्त 2022 का बताया जा रहा है, लेकिन सोशल मीडिया पर हाल फिलहाल ये तेजी से वायरल हो रहा है. ये घटना मैक्सिको के सैन लुइस पोटोसी में हुई थी.

ये भी पढ़ें-Ghost Shopping Mall: जानें क्या होता है घोस्ट शॉपिंग मॉल, क्या वाकई यहां पर रहते हैं भूत?

लोग चमत्कार मान रहे

दरअसल डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया था. आखिर उनसे इतनी बड़ी चूक कैसे हुई? इस पर बयान सामने आया है कि बच्ची को पेट के इन्फेक्शन के बाद सालिनास डी हिल्डाल्गो कम्युनिटी हॉस्पिटल (Salinas de Hildalgo Community Hospital) में भर्ती करवाया गया था. इलाज के दौरान उसके दिल की धड़कन के साथ ही सांस भी थम गई थी. इसी के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था. फिलहाल इस घटना को लोग चमत्कार मान रहे हैं.

मां को था इस बात पर यकीन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मां को इस बात पर यकीन ही नहीं हो रहा था कि पेट में इन्फेक्शन के बाद हुए बुखार के कारण उनकी बच्ची की मौत हो सकती है. वह बार-बार कह रही थीं कि बच्ची मरी नहीं है. इस पर परिवार वाले इसे सदमा समझने लगे थे. बच्ची के शव से भी मां को दूर रखा गया था.

दूसरे दिन जब अंतिम संस्कार के लिए लोग तैयारी कर रहे थे. इससे कुछ देर पहले ही ताबूत हिलने लगा और बच्ची मां कहकर पुकारने लगी, लेकिन फिर भी लोगों को भरोसा नहीं हुआ. फिर जब बच्ची रोने लगी तब लोगों को तुंरत ताबूत खोला तो देखकर चौंक गए कि बच्ची जिंदा है. इसके तुरंत बाद ही उसे फिर से अस्पताल ले जाया गया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago