Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जानें आज कितने साल की हुईं माधुरी दीक्षित, ‘एक दो तीन’ से लेकर ‘चोली के पीछे’ तक उनके ये गाने आज भी मचा रहे धमाल

Madhuri Dixit Birthday: आज माधुरी दीक्षित अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में चलिए हम आपको उनके बेहतरीन गानों के बारे में बताते हैं…

Madhuri Dixit Birthday

Madhuri Dixit Birthday

Madhuri Dixit Birthday: बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस और डांस क्वीन माधुरी दीक्षित आज भी लोगों के दिलों में राज करती हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिन्हें लोग आज भी उसी उत्साह से देखते हैं जैसे वह उस समय देखा करते थे. वहीं एक्टिंग के अलावा माधुरी अपने डांस को लेकर भी काफी ज्यादा फेमस हैं. उनके कुछ आइकॉनिक गाने हैं जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं और जिन्हें बॉलीवुड में एक बार फिर रीक्रिएट भी किया गया है. जी हां आज 15 मई को माधुरी दीक्षित अपना 57वां जन्मदिन मना रही हैं. ऐसे में चलिए हम आपको उनके बेहतरीन गानों के बारे में बताते हैं.

‘एक दो तीन’ (Madhuri Dixit Birthday)

बता दें साल 1988 में रिलीज हुई अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित और चंकी स्टारर फिल्म ‘तेजाब’ का फेमस गाना एक दी तीन आज भी लोगों की जुबान पर है. ये गाना लोगों ने खूब पसंद किया. साथी ही ये गाना टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म बागी 2 में भी इस गाने को रीक्रिएट किया गया. इस बार इस गाने पर जैकलीन फर्नांडिस ने डांस किया था.

‘चोली के पीछे क्या है’

वहीं संजय दत्त और माधुरी की साल 1993 में आई ‘खलनायक’ फिल्म ने लोगों के बीच तहलका मचा दिया था. इस फिल्म का गाना ‘चोली के पीछे क्या है’ जबरदस्त हिट हुआ था. वहीं इस फिल्म का ये गाना फिल्म ‘क्रू’ में रीक्रिएट किया गया.

‘मेरा पिया घर आया’ (Madhuri Dixit Birthday)

‘याराना’ फिल्म का गाना ‘मेरा पिया घर आया’ आज लोगों का बेहद पसंद है. वहीं बीते साल ये गाना फिर से रीक्रिएट किया गया. इस बार इसमें सनी लियोनी ने डांस किया था और इस गाने को ‘मेरा पिया घर आया ‘2.0’ नाम दिया गया था.

यह भी पढ़ें : शबाना आजमी को ‘फ्रीडम ऑफ द सिटी ऑफ लंदन’ पुरस्कार से किया गया सम्मानित, जानिए किसे मिलता है यह खास पुरस्कार

अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘बेटा’ लोगों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म का रोमांटिक गाना भी सभी काफी पसंद किया था. आज भी लोग इसे उतना ही पसंद करते हैं, जितना उस समय में किया था.

‘हमको आजकल है इंतजार’

वहीं 1990 में आई फिल्म ‘सैलाब’ में माधुरी दीक्षित के साथ आदित्य पंचोली लीड रोल में थे. वहीं इस फिल्म का गाना ‘हमको आजकल है इंतजार’ आज भी लोगों के सिर चढ़ा हुआ है



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital