मनोरंजन

परिणीति चोपड़ा और AAP सांसद राघव चड्ढा करने जा रहे शादी? इस सांसद ने ट्विटर पर दी बधाई

आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की रिलेशनशिप की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर न्यूज चैनलों की सुर्खियों में हैं. परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के रिलेशनशिप की चर्चाओं का बाजार तब और गर्म हो उठा जब AAP सांसद संजीव अरोड़ा ने अपने ट्वीट में दोनों को उनके रिश्ते के लिए अपनी शुभकामनाएं दे दीं.

क्या कहा सांसद ने अपने बधाई संदेश में

हालांकि एक दूसरे के साथ देखे जाने के बाद से ही इस जोड़ी के रिलेशनशिप की खबरों को लेकर फैंस केवल अंदाजा लगा रहे हैं. वहीं दोनों ने इस तरह की खबरों पर अभी तक कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी है. लेकिन AAP सांसद द्वारा दोनों को दिया यह बधाई संदेश एक तरह से इनके रिश्ते की संभावना को बताता है.

संजीव अरोड़ा ने अपने ट्विटर एकाउंट से ट्विट करते हुए लिखा है कि मैं राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को हार्दिक बधाई देता हूं. मैं आशा करता हूं कि दोनों का साथ प्यार, आनंद और कंपेनियनशिप से भरा रहे. मेरी शुभकामनाएं! इस ट्टिट के साथ ही उन्होंने परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की फोटो भी लगाई है.

मुंबई में स्पॉट हुए थे दोनों

परिणीति और राघव चड्ढा हाल ही में मुंबई एक होटल में एक साथ लंच और डिनर का आनंद उठाते दिखे थे. इसके बाद से ही दोनों के रिलेशनशिप की खबरें सोशल मीडिया पर आने लगीं. राघव चड्ढा से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने केवल राजनीति से जुड़े सवाल करने के लिए कहा. वहीं परिणीति के बारे में जबाव देने से मना कर दिया.

इसे भी पढ़ें: आकांक्षा दुबे के बाद इस ओडिया एक्ट्रेस की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटका मिला शव

ब्रिटेन में पढ़ें हैं दोनों

परिणीति चोपड़ा और राघव चढ्ढा दोनों ने ही ब्रिटेन में पढ़ाई की है. परिणीति चोपड़ा ने जहां फिल्मों में अपना करियर बनाया. वहीं राघव चड्ढा राजनीति में सक्रिय हैं. उनकी गिनती आम आदमी पार्टी (AAP) के बड़े नेताओं में होती है. दिल्ली विश्वविद्यालय से B.com की डिग्री लेने के बाद राघव चढ्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई की.

Rohit Rai

Recent Posts

AISA अध्यक्ष Neha Bora की याचिका HC में खारिज, शांति बनाए रखने के मुचलके पर था विवाद

दिल्ली हाई कोर्ट ने AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की उस याचिका को खारिज कर दिया…

4 hours ago

सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में नया मोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म ‘दूसरा’ के मेकर्स को भेजा नोटिस

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व क्रिकेटर सौरभ गांगुली के पर्सनालिटी राइट्स मामले में फिल्म 'दूसरा'…

5 hours ago

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ कोर्ट में खिंचा मामला, राऊज एवेन्यु कोर्ट जल्द करेगा सुनवाई

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग वाली याचिका पर राऊज…

5 hours ago

सीएमडी उपेन्द्र राय की पहल से दोस्तोवस्की की रचना पर हिंदी नाटक का रूस में हुआ मंचन, IAC ने भेजा आभार संदेश

कला और साहित्य के माध्यम से भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा…

5 hours ago

समुद्री व्यापार में बढ़ता दबदबा: देश के 45% से अधिक कंटेनर कार्गो पर APSEZ का रुतबा, मुंद्रा के विस्तार के साथ उठे सवालों के जवाब

गुजरात के कच्छ में स्थित मुंद्रा पोर्ट भारत के समुद्री व्यापार की रीढ़ बन चुका…

5 hours ago