देश

अतीक को उम्रकैद की सजा, मंत्री अनिल राजभर बोले- ऐसे लोगों को संरक्षण देने वालों के पेट में हो रहा होगा दर्द

Umesh Pal Kidnapping Case: अतीक अहमद की पेशी और कोर्ट द्वारा सुनाई गई सजा के सवाल पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि सरकार का जो संकल्प है उत्तर प्रदेश में माफिया और गुंडों से मुक्त कराने का, आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा वातावरण देने का, एक विकसित और आत्मनिर्भर प्रदेश बनाने का, उस तरफ सरकार बहुत मजबूती के साथ कदम बढ़ा रही है.

अनिल राजभर ने कहा कि 100 से भी ज्यादा जिसके ऊपर मुकदमा हो, आज पहली सजा उसके खिलाफ सुनाई गई है, लेकिन कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा होगा. मंत्री ने कहा कि जिन्होंने ऐसे लोगों को पालने का काम किया है, संरक्षित और सुरक्षित रखने का काम किया है, ऐसे लोगों के पेट में दर्द हो रहा होगा, उससे कोई लेना-देना सरकार का नहीं है. मंत्री ने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया. भारत एक्सप्रेस से बात करते हुए मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि जिन लोगों ने ऐसे लोगों को माननीय बनाया, राजनीतिक संरक्षण दिया, विधायक और सांसद बनाया, तो उन लोगों के पेट में दर्द तो होगा ही.

राहुल गांधी के बंगला खाली करने को मिले नोटिस पर क्या बोले

वहीं राहुल गांधी के सरकारी बंगले को खाली करने को लेकर मिले नोटिस पर अनिल राजभर ने कहा कि जो हमारे लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य होते हैं, उनके लिए यह आवास है. राहुल गांधी के अंदर नैतिकता होती तो सदस्यता जाते ही तुरंत उनको बंगाल खाली कर देना चाहिए था. अन्य लोगों की सदस्यता जाने के बाद उन्होंने मिल रही सुविधाओं को छोड़ा तो ये बाकी लोगों से अलग तो नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: Umesh Pal Kidnapping Case: अशरफ को क्यों छोड़ा, वो अतीक से भी ज्यादा खूंखार- माफिया का भाई बरी हुआ तो पूजा पाल का आया बड़ा बयान

सावरकर को लेकर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर मंत्री अनिल राजभर ने कहा, “मैंने पहले भी कहा है कि राहुल गांधी कितने कंफ्यूज नेता हैं. पूरी कांग्रेस पार्टी को बंगाल की खाड़ी में ले जाकर जब तक डुबो नहीं देंगे तब तक चैन की सांस नहीं लेंगे.” बता दें कि अतीक अहमद को उमेश पाल अपहरण मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. इस केस में दो अन्य दोषियों दिनेश पासी और शौकत हनीफ को भी आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने का बड़ा लक्ष्य- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

देश के केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि देश…

21 minutes ago

दिल्ली हाईकोर्ट ने युवा वकील की तैयारी और सीनियर के रवैये की सराहना की, कहा- यह हमें उम्मीद देता है

दिल्ली हाई कोर्ट ने युवा वकील आयुष गुप्ता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने…

29 minutes ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

38 minutes ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

1 hour ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

2 hours ago