मनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया ‘द दिल्ली फाइल्स’ का BTS Video, कहा- हर फ्रेम दिखाएगा हिंदू नरसंहार की सच्चाई

The Delhi Files Video: ‘द दिल्ली फाइल्स’ के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री अपकमिंग फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ की शूटिंग कैसे कर रहे हैं, इसकी झलक उन्होंने फैंस के साथ शेयर की. पर्दे के पीछे की झलक को सामने रखते हुए उन्होंने ना केवल टीम की मेहनत को दिखाया, बल्कि बताया कि हर फ्रेम, हर कहानी और डिटेल हिंदू नरसंहार की अनकही सच्चाई को आपके सामने रखेगा.

विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया BTS Video

‘द दिल्ली फाइल्स’ के पर्दे के पीछे की झलक (बिहाइंड द सीन्स) वाले वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर विवेक रंजन ने कैप्शन में लिखा, “हर फ्रेम, हर कहानी, डिटेल – हिंदू नरसंहार की अनकही सच्चाई को बताने और आपके सामने रखने के लिए दिन-रात काम करने वाली हमारी टीम के जुनून, समर्पण और अथक प्रयास के साथ तैयार किया गया.”

शूटिंग करते हुए दिखे विवेक अग्निहोत्री

उन्होंने आगे लिखा,“ ‘द दिल्ली फाइल्स’ एक फिल्म से कहीं बढ़कर है, यह खामोश लोगों को आवाज देने का मिशन है. द दिल्ली फाइल्स 15 अगस्त 2025 को रिलीज हो रही है.” वीडियो सेट के गहन माहौल की झलक को पेश करता है, जिसमें निर्देशक पूरी शिद्दत से टीम के साथ काम करते नजर आए. अभिनेता अपनी टीम के साथ किरदारों में डूबे हुए दिखाई दिए. वहीं, फिल्म की टीम कहानी को पर्दे पर जीवंत करने के लिए मेहनत करती नजर आई.

यह भी पढ़ें: न पापा-मम्मी…14 दिन बाद कोमा से निकलने के बाद ही इस एक्टर के बेटे ने लिया Thalapathy Vijay का नाम, जानें दिलचस्प मामला

पॉपुलर रहीं डायरेक्टर की ये फिल्में

विवेक रंजन अग्निहोत्री की गिनती इंडस्ट्री के उन निर्देशकों में की जाती है, जो गंभीर मुद्दों पर बेहतरीन और मंझे हुए कलाकारों के साथ फिल्म को अपने अंदाज में आकार देते हैं. विवादास्पद और चुनौतीपूर्ण विषयों से अग्निहोत्री पीछे नहीं हटते. ‘द कश्मीर फाइल्स’ हो या ‘वैक्सीन वॉर’ निर्देशक शानदार फिल्में दर्शकों के सामने रखते आए हैं.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

‘द दिल्ली फाइल्स’ का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री तो निर्माता अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी हैं. यह फिल्म तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शन्स के बैनर तले प्रस्तुत की जाएगी. फिल्म 15 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बिजली बिल में जुड़ेगा ट्रैफिक चालान? सुप्रीम कोर्ट ने बताया नया फॉर्मूला

सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ट्रैफिक ई-चालान की वसूली के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों…

11 minutes ago

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष ने परिवार के साथ की पीएम मोदी से मुलाकात, विवाह समारोह का दिया निमंत्रण

उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. वह…

17 minutes ago

हाथ में तिरंगा, जुबां पर ‘भारत माता की जय’… 14 साल की फराह बलूच ने भारत से क्यों लगाई मदद की गुहार?

Farah Baloch: बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई लड़ रही कार्यकर्ता फराह बलूच भारत से अपने…

18 minutes ago

बुझ गया चिराग..; गोपालगंज मेले में इकलौते बेटे की निर्मम हत्या, मां के सामने खून क्यों?

Gopalganj Crime News: बिहार के गोपालगंज में खौफनाक कत्ल का मामला सामने आया है. महावीरी…

19 minutes ago

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

1 hour ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

1 hour ago