मनोरंजन

Angelina Jolie और Brad Pitt ने 8 साल की कानूनी लड़ाई के बाद तलाक का किया फैसला

Brad Pitt-Angelina Jolie Divorce: कभी हॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ी में से एक रहे एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट ने अपने तलाक की खबर से हर किसी को चौंका दिया है. दोनों ने तलाक के समझौते को अंतिम रूप दे दिया है. हॉलीवुड की इस जोड़ी ने अपनी शर्तों को अंतिम रूप देते हुए 30 दिसंबर को अलग होने के शर्तों पर हस्ताक्षर कर दिए है.

8 साल से चल रहा था कानूनी विवाद

अभिनेत्री के वकील जेम्स साइमन ने कहा, “8 साल से अधिक समय पहले, एंजेलिना ने मिस्टर पिट से तलाक के लिए अर्जी दी थी. जोली ने 19 सितंबर 2016 को पिट से तलाक के लिए अर्जी दी थी. उन्होंने और बच्चों ने मिस्टर पिट के साथ साझा की गई सभी संपत्तियों को छोड़ दिया है. उनका फोकस अब परिवार और पीस पर है.”

एंजेलिना के वकिल का बयान

उन्होंने आगे बताया, “यह 8 साल पहले शुरू हुई एक लंबी प्रक्रिया का सिर्फ एक हिस्सा है. सच कहूं तो, एंजेलिना थक चुकी हैं, लेकिन उन्हें अब राहत है कि यह खत्म हुआ. ‘मिस्टर एंड मिसेज स्मिथ’ के कलाकारों ने 10 से 15 दिन की जूरी सुनवाई का अनुरोध किया है जिसमें वो समझौते को लेकर किसी भी तरह की दुविधा को दूर करेंगे.

यह भी पढ़ें: विवेक अग्निहोत्री ने शेयर किया ‘द दिल्ली फाइल्स’ का BTS Video, कहा- हर फ्रेम दिखाएगा हिंदू नरसंहार की सच्चाई

2016 में सुर्खियों में आया था विवाद

‘वैरायटी’ के अनुसार दोनों के बीच का विवाद 2016 में सुर्खियों में आया था, जब एक निजी विमान में कथित तौर पर शारीरिक झड़प हुई, जहां पिट ने अपने एक बच्चे का कथित तौर पर “गला दबा दिया” और दूसरे के “मुंह पर मारा था.” इस खबर को सबसे पहले ‘पीपल’ पत्रिका ने रिपोर्ट किया था. यह भी दावा किया गया था कि उन्होंने जोली को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी.

बच्चों के लिए मां एंजेलिना का समर्पण

इस घटना के बाद से पिट के खिलाफ एक शिकायत फाइल की गई थी. इसके बाद दोनों के बीच का विवाद गहराता गया. हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने हाल ही में कहा कि उनके लिए मातृत्व के अलावा “कुछ भी मायने नहीं रखता” क्योंकि वह अपने छह बच्चों मैडॉक्स, पैक्स, जहरा, शिलोह और 16 वर्षीय जुड़वां बच्चों नॉक्स और विवियन के प्रति समर्पित हैं. अभिनेत्री ने कहा था, “मातृत्व, मेरी खुशी है. आप मुझसे बाकी सब कुछ छीन सकते हैं… मेरे लिए बाकी कुछ भी मायने नहीं रखता.”

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

4 minutes ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

19 minutes ago

रकुल प्रीत सिंह पर IT की नजर, इधर लंदन के अस्पताल में भर्ती हुए वाशु भगनानी; जानें पूरा मामला

Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…

22 minutes ago

बद्दी में BIS का स्टेकहोल्डर्स कॉन्क्लेव, उद्योगों को बताए क्वालिटी और पर्यावरण के मानक

हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…

22 minutes ago

शिक्षकों के लिए OPS से पेंशन तक, लखनऊ MLC सीट पर सुशील कुमार पटेल के क्या हैं संकल्प?

UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…

26 minutes ago

लड़कों संग क्रिकेट से लॉर्ड्स में धमाल: जानिए छोटे से आदिवासी गांव की लड़की क्रांति गौड़ की प्रेरक कहानी

Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…

37 minutes ago