मनोरंजन

Parineeti-Raghav Wedding: राघव चड्ढा-परिणीति चोपड़ा ने लिए सात फेरे, उदयपुर के इस भव्य पैलेस में हुई शादी

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा का ब्याह हो गया है. आज से वे अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर चुके हैं. दोनों की शादी की रस्में उदयपुर के द लीला पैलेस में दोपहर 1 बजे शुरू हुईं और देर शाम तक यह शादी संपन्न हो गई. अब बस फैन्स दोनों की शादी की तस्वीरें सामने आने का इंतजार कर रहे हैं.

परिणीति के एक करीबी ने बताया कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पति-पत्नी के बंधन में बंध चुके हैं. कपल की खुशी सांतवे आसमान पर है. दोनों ने शादी में शरीक हुए मेहमानों के साथ डांस भी किया. वहीं, शादी की रस्मों के दौरान दोनों काफी उत्साहित नजर आए. इस शादी समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के सांसद संजय सिंह भी पहुंचे. सबने उदयपुर में व्यंजनों का लुत्फ उठाया.

परिणीति चोपड़ा बेस्ट फ्रेंड भी आई

रिपोर्टस के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा की शादी में उनकी बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा भी पहुंचीं. इससे पहले उन्होंने एक्ट्रेस को एक पोस्ट करते हुए बधाई दी. सानिया मिर्जा के अलावा फिल्म निर्माता करण जौहर समेत कई बॉलीवुड सितारे उदयपुर पहुंचे.

ये भी पढ़ें: Parineeti Chopra-Raghav Chadha Sangeet: संगीत सेरेमनी में इस अंदाज में दिखे परिणीति-राघव, देखें वीडियो

अपनी हसीना को लेने बोट से जाएंगे दूल्हे राजा

राघव और परिणीति की शादी राजस्थान में झीलों के शहर कहे जाने वाले उदयपुर के लीला पैलेस में हो रही है. लीला पैलेस तक पहुंचने का सिर्फ एक रास्ता है जो झील से होते हुए जाता है. राघव चड्ढा के रुकने का इंतजाम लीला पैलेस से 400 मीटर दूर लेक पैलेस में किया गया है. वहीं से राघव बारातियों के साथ बोट पर बारात लेकर लीला पैलेस पहुंचेंगे.

मनीष मल्होत्रा पहुंचे उदयपुर

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा उदयपुर में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढाकी शादी में शामिल होते देखा गया। उन्होंने उनकी शादी का जोड़ा डिजाइन किया है।

नवराज हंस ने संगीत में मचाया घूम

सोशल मीडिया पर परिणीति-राघव की संगीत सेरेमनी का एक इनसाइड वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में सिंगर नवराज हंस लाइव परफॉर्म करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि पूरी मस्ती का माहौल है और वीडियो में नवराज, ‘दिल चोरी साडा हो गया’और ‘गुड नाल इश्क मिठा’ आदि गाते दिख रहे हैं। इस दौरान सभी गेस्ट्स भी खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा बेहद खूबसूरत लग रहे हैं.

शादी के पहले प्री-वेडिंग फंक्शन्स के फोटोज-वीडियो सामने आ रहे हैं। इस बीच कपल की संगीत सेरेमनी का इनसाइड वीडियो वायरल हो रहा है।

लेक पैलेस में सेहराबंदी

 

विवाह स्थल लीला पैलेस में दोपहर 2 बजे दूल्हे राघव चड्ढा होटल ताज पैलेस से अपनी दुल्हन परिणीति की बारात लेकर लीला पैलेस जाएंगे. वे बोट से अपनी बारात लेकर जाएंगे. जिस बोट में बैठकर वे अपनी दुल्हन को लेकर जाएंगे उसकी तस्वीर सामने आ गई है.

नाव द्वारा बारात रवाना

राघव चड्ढा और उनकी बारात उदयपुर के लेक पैलेस से नाव से लीला पैलेस के लिए रवाना हुई जहां शादी होगी. नाव पर पर्दा लगा दिया गया था और भारी सुरक्षा की गई थी कि दूल्हे को कैमरे द्वारा नहीं देखा जा सके

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख, यूथ कांग्रेस बोली- शांतिपूर्ण प्रदर्शन हमारा संवैधानिक अधिकार

इंडियन यूथ कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन की अनुमति नहीं देने के दिल्ली पुलिस…

6 minutes ago

स्मित मच्छर से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस; माथा चूमकर बोले- ‘हमें गर्व है कि…’

Captain Smit machhar: दुबई के अस्पताल में शनिवार को एक ऐसा भावुक पल देखने को…

41 minutes ago

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग की 43वीं मंजिल से शख्स ने लगाई छलांग, शव के चिथड़े उड़ गए

Noida Supernova Building Incident: नोएडा के सेक्टर-94 स्थित स्पायरा बिल्डिंग यानी सुपरनोवा से शनिवार 3…

1 hour ago

जय शाह ने टीम इंडिया के गले में सजाया गोल्ड मेडल, पाकिस्तान के हाथ लगी सिल्वर; जानिए पूरा माजरा

एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर लगातार दूसरी…

2 hours ago