देश

“ये सोची समझी साजिश के तहत PM मोदी के लिए कांग्रेस का जहर”, हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर बीजेपी का पलटवार

बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी का बसपा सांसद दानिश अली पर की गई अर्मायदित टिप्पणी पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन उस पर कोई न कोई नेता अपना रिएक्शन दे रहा है और इसके बाद विवाद को और बल मिल जाता है. इसी कड़ी में हरियाणा कांग्रेस नेता ने बिना नाम लिए पीएम मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर को लेकर एक अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. हालांकि जब हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान के बयान पर विवाद बढ़ा तो उन्होंने अपने बयान पर सफाई देते हुए माफी मांगली, लेकिन बीजेपी ने भी अब उन पर पलटवार किया है.

उदय भान के बयान पर पलटवार करते हुए बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, “उदय भान के बयान का वीडियो सार्वजनिक होने से न केवल बीजेपी के सभी सदस्य, बल्कि हर आम आदमी को दुःख हुआ है. उन्होंने प्रधानमंत्री के लिए जिस भाषा का इस्तेमाल किया है, वह भारत की राजनीति में क्षुद्रता को परिभाषित करती है. ये नीचता की हद है.”

‘कांग्रेस ने नेता ने सड़कछाप भाषा का इस्तेमाल किया’

बीजेपी नेता ने कहा, “उन्होंने उस प्रधानमंत्री के लिए ये सब कहा जिन्होंने पिछले 9.5 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली. कांग्रेस ने पहले भी पीएम मोदी के लिए क्या नहीं कहा, उनके दिवंगत पिता, मां, उनके पिछले पेशे, उनकी जाति के लिए काफी कुछ कहा. आज हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष ने सड़कछाप भाषा का इस्तेमाल किया. वो वीडियो में मुस्कराते हुए दिखाई दिए. इसका मतलब ये गुस्से में नहीं बोला गया. यह एक सोची-समझी नीति के तहत कांग्रेस का जहर है.” 

यह भी पढ़ें- UP Politics: ‘2024 में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई’, लोकसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने फूंका बिगुल, भाजपा पर साधा निशाना

‘ये हमारे हरियाणा में आम भाषा’

अपने बयान के लिए माफी मांगते हुए उदय भान ने कहा, “ये हमारे हरियाणा में आम भाषा है. अगर मैंने कुछ भी गलत कहा होता तो मैं माफी मांगता. बीजेपी को अपने सांसदों और नेताओं को नियंत्रण में रखना चाहिए. मैंने पहले भी 20-30 रैलियों में ऐसी ही बातें कही हैं. अगर मैंने कुछ भी गलत कहा है तो वे अदालत जा सकते हैं.”

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

4 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

11 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

20 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

21 minutes ago

नोबेल पुरस्कार 2026: दिमाग की नसों को रोशनी से कर पाएंगे कंट्रोल, जानिए उस खोज की कहानी जिसने न्यूरोसाइंस बदल दिया

Nobel Prize In Physiology: ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को साल 2026…

36 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए सड़क पर उतरा INDIA गठबंधन, EC मुख्यालय तक मार्च करेंगे सांसद

INDIA Alliance March: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर INDIA…

1 hour ago