मनोरंजन

‘लड़की नहीं पट रही, सेटिंग करा दो’. फैन के रिक्वेस्ट पर शाहरुख खान का जवाब- टिप्स के लिए टाइम नहीं, अभी देश का सवाल है

Pathaan Movie: शाहरुख खान (SRK) न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि ह्यूमर के लिए भी जाने जाते हैं. उनकी हाल ही में रिलीज हुई पठान (Pathan) लगातार कामयाबी के झंडे गाड़ रही है. वहीं लगातार मीडिया से दूरी बनाए रखने वाले शाहरुख खान ने सोशल मीडिया को अपने प्रचार का सबसे बड़ा हथियार बनाया है. शाहरुख हर दिन ट्विटर पर आते हैं और कुछ वक्त फैन्स के साथ गुजारते हैं. इस दौरान वो फैन्स के सवालों का जवाब देते हैं और लोगों से पठान देखने की अपील करते हैं. शनिवार को भी शाहरुख जब ट्विटर पर एक्टिव हुए तो फैन्स के सवालों की झड़ी लग गई. इसमें से अधिकांश के जवाब शाहरुख ने दिए.

इस दौरान कई शरारती सवाल भी थे जिन्हें शाहरुख बड़े ही हाजिर-जवाबी से हैंडल कर रहे थे. कई उनके और सलमान खान के एक साथ सीन्स को लेकर सवाल पूछ रहे थे, तो कई लोग दीपिका को लेकर सवाल उठा रहे थे. इस बीच कुछ लोग उन्हें अपनी निजी जानकारियों और खुशियों से भी रूबरू करा रहे थे. इन सबके साथ किंग खान अपना जवाब दे रहे थे. इन्हीं में से एक फैन ने पूछा, “मुझसे लड़की नहीं पट रही है, कुछ टिप्स दे दो.” इसका SRK ने फौरन जवाब दिया और लिखा, “अब टाइम नहीं है टिप्स के लिए. अभी देश का सवाल है.”

किंग खान ने दिए मजेदार जवाब

महेंद्र पुरोहित नाम के एक यूजर ने शाहरुख खान से फिल्म के ट्रेन वाले फाइट सीन को लेकर अपनी ख्वाहिश जाहिर की और कहा कि अगर आप इस दौरान सलमान खान के साथ ट्रेन की छत पर छइयां-छइंया करते तो बेहतर रहता. इसके जवाब में किंग खान ने कहा, “भाई जितना कर सका कर दिया ना… अब जान लोगे बच्चे की क्या?”

एक फैन्स ने पूछा कि पठान फिल्म के हिट होने के बाद कैसे लगा रहा है. इस पर जवाब था, “हां, लगता है अब गांव वापस चला जाऊं.”

सलमान खान के फैन्स ने ट्वीट किया और कहा कि आप सलमान खान का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला नहीं कर पाओगे. इसके जवाब में किंग खान ने कहा, “सलमान भाई का बिल्कुल नहीं. वो क्या कहते हैं आज कल… यंग लोग.. हां, GOAT ( Greatest of all time)”

काफी लोगों से बातचीत के बाद शाहरुख खान ने लोगों से विदा ले लिया. हालांकि, अपना सेशन खत्म करने के दौरान उन्होंने इंटरेक्शन को कुछ इस नोट पर खत्म किया. किंग खान ने ट्विट किया, “अब मैं ब्रेक लूंगा. अब मैं निकल रहा हूं और अपने बच्चों के साथ वक्त बिताऊंगा. आप सभी को प्यार और मूवी देखने के लिए शुक्रिया. क्या यह ज्यादा मजेदार नहीं है कि आप फिल्म किसी अजनबी के साथ देखे और उससे दोस्ती हो जाए?”

किंग खान की पठान दुनिया भर में छप्परफाड़ कमाई कर रही है. 4 साल बाद पर्दे पर आने के बाद फैन्स ने उनका दमदार स्वागत किया है. महज दो दिन के भीतर ही फिल्म ने दुनिया भर में 235 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई की है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

29 seconds ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

35 minutes ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

1 hour ago

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

1 hour ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

2 hours ago

भक्ति में डूबा चंडीगढ़: भागवत कथा के समापन पर छलके बी प्राक के आंसू, अगले साल राम कथा का ऐलान

Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…

2 hours ago