मनोरंजन

Pawan Singh का ‘लाल घाघरा’ या Khesari Lal Yadav का ‘तबला’, किसके साथ हिट रही ‘बिकनी बेब’ नम्रता मल्ला की जोड़ी

Pawan Singh: भोजपुरी सिनेमा में जब भी किसी आइटम सॉन्ग का जिक्र होता है तो इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम नम्रता मल्ला का आता है. नम्रता मल्ला (Namrata Malla) को भोजपुरी सिनेमा की बिकनी बेब कहा जाता है. उनके सुपरहिट गानों को देखने के लिए दर्शक बेताब नजर आते है. नम्रता मल्ला ने अपने फिल्मी करियर में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े बड़े सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर की है. नम्रता मल्ला ने एक वक्त पर भोजपुरी सिनेमा के दो नामी सितारों के साथ लगातार दो आइटम सोंग्स किए थे.

नम्रता मल्ला ने खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ काम करने के अलावा पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ भी खूब लटके झटके मारे हैं. नम्रता मल्ला के दोनों गाने एक वक्त पर यूट्यूब पर वायरल होते नजर आए हैं. चलिए फिर देर ना करते हुए आपको बताते हैं कि नम्रता मल्ला की जोड़ी इन दोनों स्टार्स में से किसके साथ रही हिट और किसके साथ रही फ्लॉप…

लाल घाघरा

नम्रता मल्ला और पवन सिंह का सुपरहिट गाना ‘लाल घाघरा’ लंबे वक्त तक यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार रहा. इस गाने ने दर्शकों को अपनी धुन पर तो खूब नचाया ही साथ ही नम्रता मल्ला के इस गाने व्यूज के कई रिकॉर्ड भी तोड़ डालें. सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज हुआ है यह गाना 130 मिलियन से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है.

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 16: ‘मैं कितना तड़पा हूं…’ – टीना के वापस आते ही बदल गया शालीन का अंदाज

तबला

पवन सिंह के साथ नम्रता मल्ला के गाने हिट होने के कुछ दिन बाद ही नम्रता मल्ला खेसारी लाल यादव का गाना ‘तबला’ भी रिलीज हो गया था. इस गाने को भी दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था. ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार हुआ यह गाना भी खूब धूम मचाता दिखाता नजर आया था. लेकिन व्यूज के मामले में नम्रता मल्ला और खेसारी लाल यादव की जोड़ी पवन सिंह और नम्रता की जोड़ी को पछाड़ नहीं पाई. खेसारी लाल यादव का यह गाना इतना हिट नहीं हो पाया जितना पवन सिंह का गाना हुआ था. नम्रता मल्ला और खेसारी लाल यादव के गाने को अभी तक 52 मिलियन बार सुना जा चुका है.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

Alzheimer Early Detection: ब्लड टेस्ट से मिडिल एज में ही चलेगा अल्जाइमर का पता; द लैंसेट की स्टडी में बड़ा खुलासा

द लैंसेट की नई स्टडी के अनुसार, मिडिल एज में ब्लड टेस्ट के जरिए अल्जाइमर…

5 minutes ago

क्या राहुल गांधी के इंदौर आने पर जुटा जनसैलाब? जानिए वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर कांग्रेस द्वारा 19 सितंबर को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का एक…

17 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी की पहल से 18,452 गांवों तक पहुंची बिजली, करोड़ों घरों को मिला कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर एक्स…

40 minutes ago

PM Surya Ghar Yojana: महोबा से शिरडी तक शून्य हुआ बिजली बिल; जानिए लाभार्थियों को कैसे मिल रही 75 हजार सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से देश के नागरिकों का…

43 minutes ago