देश

Kashi Vishwanath Corridor: कॉरिडोर बनने के बाद काशी विश्वनाथ के दरबार में लगा भक्तों का तांता, एक साल में आया रिकॉर्ड 100 करोड़ का चढ़ावा

Kashi Vishwanath Corridor: काशी कॉरिडोर के लोकार्पण का एक साल 13 दिसंबर यानी आज पूरा हो रहा है. इस एक साल में महादेव के भक्तों ने यहां चढ़ावे का नया रिकार्ड बना दिया है. वाराणसी में काशी विश्वनाथ का नया कॉरिडोर बनने के बाद महादेव के भक्तों ने विगत एक वर्ष में रिकार्ड संख्या में उनके दर्शन किए हैं. इसके अलावा चढ़ावे में भी अच्छा खासा इजाफा हुआ है.

मंदिर प्रशासन के अनुसार बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में नकदी, सोना, चांदी और अन्य वस्तुओं का चढ़ावा चढ़ाते हुए इनका अंबार लगा दिया है.

आनलाइन भी मिला धन

मंदिर प्रशासन द्वारा किए गए चढ़ावे के आंकलन के मुताबिक कुल चढ़ावे की कीमत 100 करोड़ रुपये से भी अधिक है. श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा के अनुसार काशी विश्वनाथ के नए कॉरिडोर के लोकार्पण से अब तक शिवभक्तों ने लगभग 50 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी दान की है. वहीं इसमें 40 प्रतिशत धनराशि ऐसी है, जो आनलाइन सुविधाओं के उपयोग से प्राप्त हुई है.

सोने से जड़ी जाएंगी दीवारें

नगदी को छोड़कर दूसरे चीजों की बात करें तो लगभग 50 करोड़ से अधिक की कीमती धातु जिसमें 60 किलो सोना, 10 किलो चांदी और 1500 किलो तांबा है, श्रद्धालुओं द्वारा दान किया गया है. बात करें इनके उपयोग की तो भक्तों द्वारा दान में दिये गये सोने और तांबे का उपयोग गर्भगृह की बाहरी और आंतरिक दीवारों को स्वर्ण मंडित करने में किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Viral Video: मनोकामना पूरी करने के चक्कर में हाथी की मूर्ति के नीचे फंस गया भक्त, बाहर निकलने में छूटे पसीने

जल्द निकल जाएगी लागत

मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा  के अनुसार नए कॉरिडोर के बनने से पहले मुवावजे के तौर पर और इसके निर्माण में आई लागत को मिलाकर लगभग 900 करोड़ रुपये खर्च हुए थे. आने वाले दिनों में कॉरिडोर की सुविधाओं में विस्तार किया जाएगा.

जिसके बाद उम्मीद की जा रही है कि बाबा विश्वनाथ के भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होगी. ऐसे में चढ़ावे में भी वृद्धि होने की उम्मीद है. वे बताते हैं कि कॉरिडोर में बने भवनों से भी आमदनी होगी. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि कॉरिडोर बनाने में आई लगात आने वाले 4 से 5 वर्षों में श्रद्धालुओं के चढ़ावे और परिसर में नए भवनों से होने वाली आमदनी से पूरा कर लिया जाएगा.

सुविधाओं का रखा गया है ख्याल

मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने बताया कि मंदिर न्यास द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास जारी है. परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है.

साफ सफाई व्यवस्था में 200 कर्मियों को लगाया गया है. वहीं 50 कर्मचारी सुगम दर्शन व्यवस्था में कार्यरत हैं. दर्शनार्थियों को बेहतर सुरक्षा और अन्य सुविधाओं के लिए भी 100 कर्मियों को लगाया गया है.

Rohit Rai

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

17 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago