मनोरंजन

फर्जी डेथ स्टंट को लेकर पूनम पांडे पर मानहानि का केस दर्ज, हो सकती है ये सजा

Poonam Pandey: बी टाउन एक्ट्रेस पूनम पांडे को लेकर बीते समय से काफी चर्चाओं में थी. इस महीने के शुरुआत में पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर से मौत की फर्जी अफवाह फैलाकार सनसनी मचा दी थी. लेकिन अगले ही दिन पूनम ने इस बात की जानकारी भी दी उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जारूकता बढ़ाने के लिए एक पब्लिकसिटी स्टंट किया. अब खबर आ रही है कि इस मामले को लेकर पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया गया है.

आपको बता दें पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे अब कानूनी लड़ाई में फंस गए हैं. उन पर 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मामला दायर किया गया है. मुंबई के रहने वाले फैजान अंसारी ने 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मामला दर्ज कराया है. इसमें दंपति पर ‘मौत की झूठी साजिश’ रचने और इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के जरिए पब्लिसिटी जुटाने का आरोप लगाया है.

बॉलीवुड की इमेज की उड़ाई धज्जियां

अपनी एफआईआर में फैजान अंसारी ने आरोप लगाया है कि पूनम पांडे और उनके पति सैम बॉम्बे ने पब्लिसिटी पाने के लिए कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर लोगों में सीरियसनेस घटाने और अपनी मौत की झूठी खबर का ड्रामा खड़ा करने का काम किया है. फैजान ने शिकायत में लिखा है कि पूनम पांडे ने अपनी इन हरकतों से ना सिर्फ करोड़ों भारतीय का विश्वास तोड़ा है बल्कि बॉलीवुड के बेहिसाब लोगों की छवि को भी खराब करने का काम किया है.

अरेस्ट वारंट जारी करने की अपील

फैजान ने की अरेस्ट वारंट जारी करने अपील की है. उन्होंने लिखा है, कि वो खुद सिविल लाइन्स कानपुर कोर्ट पहुंचकर पूनम और उनके पति सैम बॉम्बे के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मामला दर्ज करा रहे हैं, जिसकी एक कॉपी उन्होंने कानपुर पुलिस कमिश्नर को भी दी है. फैजान ने अपनी FIR कॉपी में पूनम पांडे के खिलाफ तुरंत अरेस्ट वारंट जारी करने की अपील की है.

पूनम पांडे इस ड्रामे पर हुई थीं ट्रोल

मालूम हो कि पूनम पांडे की मौत का ड्रामा खत्म होने के बाद AICW ने भी एक्ट्रेस को जमकर लताड़ा था. ऑल इंडिया सिने वर्कर्स असोसिएशन ने बयान जारी करते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की अपील की थी. बॉलीवुड से टीवी सेलेब्स ने पूनम पांडे द्वारा रचे गए इस पब्लिसिटी स्टंट की निंदा की थी.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

5 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

13 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

39 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

49 minutes ago

क्रिकेट के बहाने सियासी सिक्सर, अपने ही बयान पर घिरे मदन राठौड़, बोले- मेरी बात को गलत तरीके से पेश किया गया

भारत-पाकिस्तान और अमेरिका-पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर दिए गए बयान पर विवाद बढ़ने के बाद…

1 hour ago