मनोरंजन

‘आदिपुरुष’ में रावण के किरदार को लेकर भड़के प्रेम सागर, बोले- पापाजी ने भी रामायण बनाते समय रचनात्मक आजादी का रखा था ख्याल

Adipurush: फिल्म ‘आदिपुरुष’ रिलीज होने के बाद से सकारात्मक से ज्यादा नकारात्मक वजहों से काफी सुर्खियों में है. फिल्म में वीएफएक्स का इस्तेमाल कुछ इस तरह से किया गया है कि दर्शक इसे लेकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं. हिन्दू धर्म की पवित्र कथा रामायण पर बेस्ड इस फिल्म के किरदारों को देख लोगों का गुस्सा फुट पड़ा है क्योंकि उन्हें लगता है कि मेकर्स ने इस फिल्म में रावण और हनुमान जैसे किरदारों का इस्लामीकरण कर दिया है. हालांकि, जहां आम लोगों और देश के कोने-कोने से लेकर इंडस्ट्री तक के कलाकार भी इस चीज का विरोध कर रहें है. इस बीच में रामानंद के बेटे प्रेम सागर ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है.

प्रेम सागर ने जताई नाराजगी

प्रेम सागर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने अब तक फिल्म तो नहीं देखी है, लेकिन फिल्म का टीजर देखा है. वे कहते हैं, ‘तेल तेरे बाप का, जलेगी तेरे बाप की’…. इसे देखकर लगा कि ओम राउत ने ‘आदिपुरुष’ के जरिए मार्वल बनाने की कोशिश की है. वहीं प्रेम सागर ने अपने इंस्टाग्राम पर भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि 50 साल बाद भी रामानंद सागर जैसी बनाई हुई फिल्म कोई नहीं बना सकता. पापाजी ने भी ‘रामायण’ बनाते समय रचनात्मक आजादी का इस्तेमाल किया था. लेकिन, उन्होंने प्रभु श्रीराम को समझा था उन्होंने कई सारे ग्रंथों को पढ़ने के बाद छोटे-मोटे बदलाव किए थे लेकिन, कभी भी तथ्यों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश नहीं की थी.

ये भी पढ़े:थिएटर में चल रही थी ‘आदिपुरुष’, अचानक घुस आया बंदर, पूरा हॉल ‘जय श्रीराम’ के नारे से गुंजा, वीडियो वायरल

क्रिएटिव फ्रीडम का किया गया गलत इस्तेमाल

ग्रंथों में बताया गया है कि रावण ने जो भी किया, सिर्फ इसीलिए किया क्योंकि वह जानता था कि उसे भगवान राम के हाथों ही मोक्ष हासिल हो सकता है. वहीं जब रावण मरने वाला था तब भगवान राम ने लक्ष्मण को रावण के पास भेजा था ताकि वे उससे कुछ सीख ले सकें. वहीं इंटरव्यू में आगे बात करते हुए प्रेम सागर ने कहा कि आदिपुरुष में क्रिएटिव फ्रीडम की आड़ में रावण को खूंखार तौर पर पेश नहीं किया जा सकता.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

32 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago