प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
Priyanka Chopra and Nick Jonas Video: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ रोम में हैं. दोनों रोम के खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे हैं. इसी बीच निक जोनस ने रोम की सड़कों पर प्रियंका चोपड़ा के साथ घूमते हुए एक वीडियो शेयर किया है. इसमें वे रोम की एक सड़क पर घूमने के दौरान आइसक्रीम खाते हुए नजर आए. इसके अलावा दोनों ने एक-दूसरे को लिप किस भी किया. वीडियो के कैप्शन में निक जोनस ने ‘रोम’ लिखा है. निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा का यह वीडियो फैंस के द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है. वहीं इसे लेकर लोग अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं और दोनों को एक खूबसूरत कपल बता रहे हैं.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का यह रोमांटिक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दोनों बेफ्रिक होकर घूमते हुए दिखे. वहीं उनकी बॉन्डिंग देख फैंस उनके रिलेशनशिप को भी आइडल कह रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में दोनों एक साथ कदम ताल मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों ने ही सनग्लासेस पहन रखे हैं.
निक जोनस के इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने जहां दोनों को ‘लवबर्ड्स’ कह डाला वहीं दूसरे ने लिखा है कि ‘आइडल रिलेशनशिप, वेरी स्वीट’. इसके अलावा दोनों की खूबसूरत जोड़ी को देखकर एक फैन ने ‘रोमांटिक कपल’ तो दूसरे ने लिखा है कि, ‘आप दोनों बहुत प्यारे हो’.
इसे भी पढ़ें: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Review: बचकाने एक्शन सीन्स, बेदम म्यूजिक, सलमान की ये फिल्म देखने के लिए न लगायें दिमाग
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों रोम में अपने वेब शो ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं. वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ में प्रियंका एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगी. आपको बता दें कि इस वेब सीरीज का प्रीमियर 28 अप्रैल से होगा. वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ का निर्माण रूसो ब्रदर्स कर रहे हैं. इस वेब सीरीज का इंडियन और इटैलियन वर्जन भी बनाया गया है. इंडियन वर्जन में जहां दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु होंगी वहीं इसमें वरुण धवन भी नजर आएंगे. ‘सिटाडेल’ के इंडियन वर्जन को राज एंड डीके डायरेक्ट करेंगे.
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…