खेल

CSK vs SRH: चेन्नई की चौथी जीत, होम ग्राउंड पर माही आर्मी ने हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा

IPL 2023, CSK vs SRH: चेन्नई में खेले गए आईपीएल 2023 के एक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से रौंद दिया. डेवन कॉन्वे 77 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि मोइन अली रन बनाकर नाबाद रहे.

चेन्नई के बल्लेबाजों ने हैदराबाद को विकेट के लिए तरसाया

हैदराबाद के 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने आतिशी बल्लेबाजी की. ऋतुराज गायकवाड़ और डेवन कॉन्वे ने हैदराबाद के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया. दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेले. खासकर डेवन कॉन्वे काफी आक्रामक लगे. हालांकि, ऋतुराज अनलकी रहे जब कॉन्वे ने शॉट खेला और गेंद उमरान मलिक के हाथों से लगकर स्टंप्स से जा टकराई. उस वक्त गायकवाड़ (35) क्रीज से बाहर थे. हैदराबाद की तरफ से मयंक मारकंडे ने दो विकेट लिए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 134 रन बनाए थे, जबकि टीम के सात खिलाड़ी पवेलियन लौट गए थे. हैरी ब्रूक (18) के आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा 34) ने राहुल त्रिपाठी (21) के साथ मिलकर तेजी से रन बटोरने शुरू किए लेकिन रवींद्र जडेजा ने दो झटके देकर हैदराबाद को बैकफुट पर ला दिया.

इसके बाद महेश तीक्षणा ने कप्तान मारक्रम को 12 रनों के निजी स्कोर पर आउट कर हैदराबाद को बड़ा झटका दिया. रवींद्र जडेजा ने आज गेंदबाजी के दौरान हैदराबाद के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया. वहीं चेन्नई के अन्य गेंदबाजों ने भी अनुशासित गेंदबाजी की और नतीजा यह रहा कि हैदराबाद की टीम एक बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी.

ये भी पढ़ें: RCB vs PBKS: डु प्लेसिस-कोहली की पारी, सिराज की खतरनाक गेंदबाजी, RCB ने पंजाब को 24 रनों से हराया

हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप

हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा ही कुछ प्रभावित कर सके और 34 रनों की पारी खेली. उन्हें मयंक अग्रवाल की जगह ओपन करने के लिए भेजा गया था. वहीं निचले क्रम में बल्लेबाजी करने आए मयंक कुछ नहीं कर सके और केवल 2 रन बनाकर जडेजा का शिकार बने.

सनराइजर्स हैदराबाद: हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडन मारक्रम, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, मार्को यानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक

चेन्नई सुपर किंग्स: डेवन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडु, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), शिवम दूबे, मोईन अली, मथिसा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बिहार में 1 दिसंबर से शुरू होगा विशेष अभियान: स्वेच्छा से बिजली सब्सिडी छोड़ने की अपील करेंगे सीएम सम्राट

CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…

10 minutes ago

सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल

Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…

18 minutes ago

‘मुस्लिम वोटों के लिए पहनाईं बहुत सी टोपियां’ अखिलेश यादव पर भड़के राजभर, राहुल गांधी को लेकर भी दी सलाह

Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…

27 minutes ago

2014 से 2026 तक का सफर! देखिए हर साल किस खास जगह पर दीवाली मनाते हैं पीएम मोदी

PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…

30 minutes ago

लाल आतंक के गढ़ में पीएम मोदी की दीपावली! 140 करोड़ देशवासियों की तरफ से कर दिया ये ऐलान

PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…

40 minutes ago