अक्षय तृतीया
Akshay Tritiya 2023: अक्षय तृतीया को के दिन धन धान्य की प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेरजी की पूजा की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल वैशाख माह के शुक्ला पक्ष की तृतीया तिथी को अक्षय तृतीया मनाई जाती है. इस साल यह 22 अप्रैल को पड़ रही है. इसे आखा तीज भी कहते हैं. वहीं इस दिन भगवान परशुराम की जयंती (Parshuram Jayanti 2023) भी इस दिन मनाई जाती है. अक्षय तृतीया पर दान पुण्य और पूजा-पाठ का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं इस दिन किए जाने वाले दान और लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय.
अक्षय तृतीया पर अन्न दान को महादान बताया गया है. इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न दान करना चाहिए. वहीं इस दिन प्यासे को पानी या शर्बत पिलाकर भी पुण्य कमाया जा सकता है. इसके अलावा जल रखने का पात्र जैसे मटका या सुराही भी दान किया जा सकता है. वहीं जानवरों और पक्षियों के लिए भी पानी की व्यवस्था करना चाहिए. अनाज में गेंहू चावल के अलावा सत्तू और दाल का दान किया जा सकता है. वहीं फल और छाते के अलावा चप्पल का दान भी उत्तम माना जाता है.
अक्षय तृतीया के दिन धन की प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूरे विधि-विधान से पूजा करें. उन्हें पुष्प में कमल और गुलाब का फूल अर्पित करें. इसके अलावा मीठे में खीर का भोग लगाएं. सौभाग्य में वृद्धि के लिए घर के मुख्य द्वार पर आम या अशोक के पत्तों की बंधनवार बनाकर बांधें. वहीं इस दिन सोना खरीदना भी तरक्की के द्वार खोलता है.
लगाएं यह पौधे
इस दिन बेल, जामुन, गूलर, बरगद, नीम, पीपल,आम, पाकड़, आंवला व अन्य फलदार वृक्ष लगाने चाहिए. इनकी वृद्धि के साथ घर में धन धान्य की बढ़ोतरी भी होती है. वहीं इस दिन खाने में सत्तू अवश्य खाना चाहिए. अक्षय तृतीया का दिन वसंत ऋतु के समापन और ग्रीष्म ऋतु के प्रारम्भ का दिन भी है. जल से भरे घड़े, पादुका, चटाई, छाता, चावल, नमक इत्यादि वस्तुओं का दान महा पुण्यकारी माना गया है.
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…
PM Modi Diwali Celebration: पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश और दुनिया के…