सात समंदर पार प्रियंका चोपड़ा ने इस खास अंदाज में मनाई दीवाली, मालती मैरी का लुक चुरा रहा है सबका दिल
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी की कुछ झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कीं. प्रियंका किसी परी कथा की राजकुमारी जैसी लग रही थीं. उन्होंने बरगंडी और सुनहरे रंग का स्ट्रैपलेस गाउन पहना था.







