मनोरंजन

‘मुझे बस यही चाहिए था…’, घर पहुंचते ही प्रियंका चोपड़ा ने बेटी के साथ शेयर की ये फोटो….

Priyanka Chopra Shares Photo With Daughter Malti: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास के साथ भारत आई हुई थीं. पिछले कुछ दिनों से अपने काम में बीजी चल रहीं एक्ट्रेस अब फाइनली अपने घर पहुंच गई हैं और घर जाते ही उन्होंने एक बेहद ही प्यारी सी फोटो शेयर की, जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की ये प्यारी सी तस्वीर (Priyanka Chopra Shares Photo With Daughter Malti)

आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा जोनास ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास उनकी गोद में है. एक्ट्रेस की इस पोस्ट से पता चलता है कि वो इतने समय से बेटी को कितना मिस कर रही थीं. वहीं प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘दो दिन में दुनिया भर में 42 से ज्यादा घंटों की यात्रा के बाद, मुझे बस यही चाहिए था.’

यह भी पढ़ें : कोरोना की चपेट में आए Akshay Kumar, अनंत-राधिका की शादी के जश्न में नहीं हुए शामिल ,एक्टर ने खुद को किया क्वारंटीन

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट कि तो एक्ट्रेस फ्रैंक ई. फ्लावर्स द्वारा निर्देशित ‘द ब्लफ में नजर आएंगी. यह फिल्म पूर्व महिला समुद्री डाकू की कहानी पर आधारित है, जिसका किरदार ‘देसी गर्ल’ (प्रियंका चोपड़ा) ने निभाया है. वह अपने परिवार की रक्षा के लिए यात्रा पर निकलती है. प्रियंका चोपड़ा कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. इसके अलावा वह जॉन सीना और इदरीस एल्बा के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में भी दिखाई देंगी.

Uma Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

7 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

7 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago