मनोरंजन

Priyanka Chopra के साथ बॉलीवुड में हुआ था भेदभाव! बोलीं- मुझे काली बिल्ली और सांवली कहते थे

Priyanka Chopra:  प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में फिल्म इंडस्ट्री में मेल और फीमेल एक्टर्स के बीच सैलेरी गेप और बॉडी शेमिंग जैसे मुद्दों पर बातचीत की है.  प्रियंका ने कहा है कि उन्हें करियर के शुरुआती दिनों में बॉडी शेमिंग से गुजरना करना पड़ा था. लोग उन्हें डस्की, काली बिल्ली और न जाने क्या क्या कहते थे.  प्रियंका का कहना है कि उन्हें उन लोगों की तुलना में ज्यादा काम करना पड़ा जिनके स्किन का रंग गोरा था. प्रियंका ने इसके अलावा ये भी कहा है कि उन्हें पूरे करियर में कभी भी मेल एक्टर के बराबर फीस नहीं मिली.

मुझे काली बिल्ली कहा गया- प्रियंका

प्रियंका ने बॉडी शेमिंग पर भी बात करते हुए कहा – ‘मुझे ब्लैक कैट कहा गया.  मुझे डस्की, सांवली भी कहा गया. मुझे समझ नहीं आता था कि लोग मुझे डस्की क्यों बोलते थे क्योंकि इस देश में अधिकतर जनसंख्या ब्राउन लोगों की ही है. मुझे लगता था कि टैलेंटेड होने के बावजूद उन लोगों की तुलना में मुझे ज्यादा मेहनत करनी पड़ी जिनका स्किन गोरा था. खैर उस समय ये सब बातें सही लगती थी क्योंकि लगता था कि जो हो रहा है वो सब नॉर्मल है’.

ये भी पढ़ें- Urfi Javed: चेहरे पर नकाब और जाली वाली ड्रेस, उर्फी जावेद के अतरंगी फैशन से फ़ैंस हैरान

मेल एक्टर्स के 10% जितनी भी फीस नहीं मिलती थी

मीडिया को दिए रिसेंट इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कुछ कड़वे सच को उजागर किया है.  प्रियंका ने कहा -‘मुझे कभी भी मेल एक्टर जितनी फीस नहीं मिली.  मैंने करीब 60 फिल्मों में काम किया है लेकिन किसी फिल्म में मेल एक्टर की तुलना में 10% भी फीस नहीं मिली. ये काफी बड़ा गैप है और आज भी जो लड़कियां बॉलीवुड में काम कर रही हैं उन्हें भी ये असमानता झेलना ही होगा. अगर मैं आज के डेट में मैं बॉलीवुड में काम करती हूं तो मुझे भी ये झेलना ही पड़ेगा’.

रंगभेद झेलने के बावजूद मैं सफल रही

चीजों को बदलने को लेकर प्रियंका ने कहा – ‘मैं कोई पॉलिटिशियन नहीं हूं मैं एक एंटरटेनर हूं.  मैं कानून नहीं बना सकती लेकिन लोगों को इन्फ्लुएंस जरूर कर सकती हूं.  मैं चाहती हूं कि अपने लाइफ में कुछ ऐसा करूं जिसका असर दूसरों के भी लाइफ पर पड़े.  मैं अपने आपको खुशनसीब समझती हूं क्योंकि इतनी कठिनाइयों के बाद भी मैं खुद के पैर पर खड़ी हो पाई.  मुझे रंगभेद का सामना करना पड़ा साथ ही लोगों ने मेरे लिए बुरी-बुरी बातें भी कहीं लेकिन इन सब के बावजूद मैं सफल रही.

ग्लोबर स्टार बन चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि ग्लोबर स्टार हैं.  उन्होंने 2000 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में एंट्री लिया था. उन्होंने सनी देओल की फिल्म हीरो से फिल्मों में डेब्यू किया. उनको फिल्म फैशन के लिए नेशनल अवार्ड भी मिला था.  बर्फी, सात खून माफ और एतराज जैसी फिल्मों ने उन्हें इंडस्ट्री में अलग पहचान दी.  बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया. वहां वो क्वांटिको जैसी कई बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा रहीं.  2018 में प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस से शादी की और फिलहाल अमेरिका में ही रह रही हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों पर एक्शन, 50 आरोपियों पर शिकंजा

जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…

4 hours ago

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

5 hours ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

6 hours ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

6 hours ago