Vidya Balan Struggle
Vidya Balan Struggle: असल में सिनेमा जगत जैसा दिखता है वैसा होता नहीं है. जी हां बॉलीवुड में अपना सिक्का चलाने के लिए स्टार्स को कई तरह के पापड़ बेलने पड़ते हैं. सितारों को काफी स्ट्रगल करना पड़ता है और अगर ऐसे में उनकी किस्मत साथ दे देती है तो उन्हें स्टार बनने से कोई नहीं रोक सकता. वहीं अगर सितारों ने लक ने जरा सा भी साथ नहीं दिया तो वह गुमनाम बनकर ही रह जाता है. तो चलिए आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में ऐसी ही एक एक्ट्रेस के बारे में बताते हैं, जिन्हें स्टार बनने के लिए कितना स्ट्रगल करना पड़ा था. यही नहीं, इस एक्ट्रेस को तो बॉडी शेमिंग का शिकार भी होना पड़ा था और इन्हें प्रोड्यूसर्स ने ‘मनहूस’ तक कह दिया था.
दरअसल, हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस विद्या बालन हैं. बता दें कि विद्या ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘हम पांच’ से की थी. एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि उन्हें अपने करियर में काफी ज्यादा रिजेक्शन मिले थे. साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि उन्हें 13 बार फिल्मों से बाहर निकाल दिया था. वहीं जिस निर्माता ने उन्हें रिप्लेस किया था, उनका फोन भी आया था, लेकिन उन्होंने विनम्रता से प्रोड्यूसर को मना कर दिया था. विद्या बालन के मुताबिक एक प्रोड्यूसर ने उन्हें बहुत ज्यादा बदसूरत फील कराया था और फिल्म में उन्हें रिप्लेस कर दिया, जिसका असर ये हुआ कि वह 6 महीने तक खुद को आईने में देखने की हिम्मत नहीं कर पाई थी.
यह भी पढ़ें : राखी सावंत को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, अग्रिम जमानत देने से किया इनकार
वहीं एक इंटरव्यू में विद्या बालन ने इस बात का खुलासा किया कि जब उनकी एक मलयालम फिल्म बंद हो गई थी तो प्रोड्यूसर ने उन्हें मनहूस तक कह दिया था, जिसका एक्ट्रेस के आत्मविश्वास पर काफी बुरा असर पड़ा था. साथ ही उन्हें कई बार बॉडी शेमिंग का शिकार भी होना पड़ा था, उन्हें सबसे ख़राब कपड़े और ज्यादा वजन वाली एक्ट्रेस तक कहा गया.
इसके बाद विद्या बालन को फिल्म ‘परिणीता’ में बड़ा ब्रेक मिला. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन इस फिल्म को समीक्षकों ने बहुत सराहा था. इस फिल्म में विद्या की एक्टिंग बेहद शानदार थी, जिसके लिए उन्हें शाइनिंग स्टार ऑफ बॉलीवुड के पुरस्कार से सम्मानित किया गया.
विद्या बालन ने बॉलीवुड में अपनी वापसी साल 2010 के बाद ‘कहानी’ और ‘नो वन किल्ड जेसिका’ जैसी फिल्मों में अच्छे प्रदर्शन के साथ की. वहीं उनकी लाइफ में उनके के लिए गेम चेंजिंग फिल्म ‘द डर्टी पिक्चर’ रही, जो साल 2013 में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म ने भारत में 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी. उनकी सफलता के कारण कई लोगों ने उन्हें ‘महिला हीरो’ का दर्जा दे दिया.
मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…
Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…
आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…
5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…