मनोरंजन

Pushpa 2 New Poster: ‘पुष्पा 2: द रूल’ के नए पोस्‍टर में दिखा अल्लू अर्जुन का जबरदस्त अंदाज, जारी की गई रिलीज डेट

Pushpa 2 New Poster: अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2: द रूल’ (Pushpa 2: The Rule) के मेकर्स ने फिल्‍म का एक नया पोस्‍टर जारी किया है. इस पोस्‍टर में एक्टर जबरदस्त लुक में नजर आ रहे हैं. पोस्टर में अल्लू अर्जुन के आईकॉनिक किरदार पुष्पाराज के अवतार में नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर के साथ ही यह साफ कर दिया गया है कि फिल्म की रिलीज डेट अब टलेगी नहीं और इसे आने में बस 100 दिन बचे हैं. अल्लू अर्जुन ने भी सोशल मीडिया पर इस फिल्म का पोस्टर शेयर किया है.

जबरदस्त लुक में नजर आए अल्लू अर्जुन

मेकर्स द्वारा जारी किए गए पोस्टर में अल्लू अर्जुन अपने आईकॉनिक किरदार पुष्पराज के अवतार में नजर आ रहे हैं. इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘𝟏𝟎𝟎 डेज टू गो #Pushpa2TheRule के लिए. आइकॉनिक बॉक्स ऑफिस अनुभव के लिए तैयार हो जाइए. 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में होगा रूल.’ यहां देखिए मेकर्स का पोस्ट

पुष्पा और भंवर सिंह के बीच में एक्शन पैक्ड राइवलरी

यह पोस्‍टर दिखाता है कि ये इंटेंस विजुअल पुष्पा और भंवर सिंह के बीच में एक्शन पैक्ड राइवलरी का संकेत दे रहा है. इसके साथ ही यह फैंस और दर्शकों के लिए थ्रिलिंग सिनेमेटिक अनुभव देने के लिए एक स्टेज भी सेट करता दिख रहा है.

Pushpa 2 के स्टार कास्ट

आगामी तेलुगु एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन और लेखन सुकुमार ने अपने बैनर सुकुमार राइटिंग्स के तहत किया है. वहीं नवीन यरनेनी और यालामनचिली रविशंकर ने अपने माइथ्री मूवी मेकर्स बैनर के तले इसका निर्माण किया है. फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ रश्मिका मंदाना, फहद फासिल, धनंजय, जगदीश प्रताप बंदारी, राव रमेश, अजय, सुनील, अनसूया भारद्वाज, शनमुख और अजय घोष हैं.

ये भी पढ़ें: ‘Stree 2’ की सक्सेस के बाद ‘स्त्री 3’ की कहानी हुई रिवील! जानिए कौन बनेगा सुपर विलेन?

इससे पहले पुष्पा द राइज हुई थी रिलीज

पुष्पा द राइज को मिला था लोगों का प्यार.‘पुष्पा द राइज’ तीन साल पहले यानी साल 2021 में रिलीज हुई थी. जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तब इस फिल्म को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसका बजट 200-250 करोड़ रुपये था और Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इसने इंडिया में 267.55 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 350.1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कोलकाता के बाद अब ग्‍वालियर में भीषण हादसा: बेकाबू ट्रक ने श्रद्धालुओं की भीड़ को रौंद डाला, 12 की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास नवरात्र के दौरान बेकाबू ट्रक…

7 minutes ago

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

57 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

1 hour ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

1 hour ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

1 hour ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

1 hour ago