देश

बहराइच के 50 गांवों में फैली नरभक्षी भेड़ियों की दहशत, वन विभाग और पुलिस की स्पेशल टीमें तैनात, सीएम योगी भी रख रहे नजर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बहराइच में ऑपरेशन भेड़िया पर नजर बनाए हुए हैं. उनके निर्देश पर वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना बुधवार को बहराइच पहुंचे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने यहां के कई गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि आमजन की सुरक्षा और भेड़ियों को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम मुस्तैदी से जुटी है.

महसी इलाके में फैला भेड़ियों का आतंक

महसी इलाके के करीब 50 गांव के लोग नरभक्षी भेड़ियों के डर के साये में जी रहे हैं. वो अपने परिजनों की रक्षा के लिए लगातार दिन-रात लाठी डंडा लेकर समूह बनाकर चलने पर मजबूर हैं.

ड्रोन कैमरों से हो रही निगरानी

वन मंत्री अरुण सक्सेना और प्रमुख वन संरक्षक रेनू सिंह ने हमलाग्रस्त इलाके का जायजा लिया. नरभक्षी भेड़ियों को पकड़ने के लिए कुल 11 टीम लगाई गई है. वो ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी कर रहे हैं और नरभक्षी को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं.

पीड़ित परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा

वन मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि वन विभाग की टीम लगातार नरभक्षी भेड़िए को पकड़ने की कोशिश कर रही है. उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और गांव के लोगों को इस समस्या से निजात दिलाया जाएगा. वन मंत्री ने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से मुआवजा भी दिया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि हम लोगों से अपील कर रहे हैं कि वो डरे नहीं. सरकार की तरफ से इंतजाम किए जा रहे हैं. बिजली और सुलभ शौचालय की व्यवस्था कराई जा रही है. पुलिस और वन विभाग मौजूद है और पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी.

वन मंत्री अरुण सक्सेना ने गांव के लोगों से सुरक्षा के लिहाज से खुद भी सतर्कता बरतने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि रात को दरवाजा बंद करके सोएं. दिन में बाहर निकलते समय हाथ में लाठी और डंडे लेकर चलें. हमें उम्मीद है कि सारे भेड़ियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- अभद्र, अश्लील और राष्ट्र विरोधी कंटेंट पोस्ट करने पर मिलेगी ये सजा, उत्तर प्रदेश में नई सोशल मीडिया पॉलिसी को मंजूरी

वहीं प्रमुख वन संरक्षक रेनू सिंह ने कहा कि यह बहुत बड़ी समस्या है कि गांव के लोगों के ऊपर नरभक्षी भेड़िए हमला कर रहे हैं. इन हादसों में लोगों की मौत भी हो चुकी है. वन विभाग की स्पेशल टीम को नरभक्षी भेड़ियों को पकड़ने के लिए लगाया गया है. 3 नरभक्षी भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है और बाकि को भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बाबू जगजीवन राम: देश के इकलौते रक्षा मंत्री, जिनकी रणनीति से कांप उठा था पाकिस्तान

1971 के युद्ध में बांग्लादेश निर्माण के सूत्रधार और देश को अन्न संकट से उबारने…

4 hours ago

तिरुवनंतपुरम में ‘किंग कोहली’ का तूफान! शतक ठोक वेस्टइंडीज को उधेड़ा, भारत ने 8 विकेट से रौंदा

Virat Kohli Century: भारत ने विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल की शतकीय पारियों के…

4 hours ago

एक भाषा या ग्रंथ तक सीमित नहीं है भारतीय ज्ञान परंपरा: शंभुनाथ की पुस्तक में उजागर हुई सभ्यता की बहुरंगी अंतर्दृष्टि

शंभुनाथ की पुस्तक 'भारतीय ज्ञान परंपरा: एक सभ्यता की अंतर्दृष्टि' के आलोक में जानिए कि…

5 hours ago

जयपुर में प्रेग्नेंट लिव-इन पार्टनर की हत्या कर गार्डन में दफनाई लाश, ऊपर से डाला नमक, आरोपी फरार

Crime News: जयपुर के बिंदायका की प्रेस्टीज कॉलोनी में लिव-इन पार्टनर प्रवेश ने किरन नाम…

5 hours ago

अमित शाह की कांग्रेस को सीधी ललकार! बोले- बेतुके दावों की जगह आंकड़ों के साथ करें चर्चा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कांग्रेस पर अपना हमला तेज…

5 hours ago

मुस्लिम पर्सनल लॉ का हवाला देकर पॉक्सो से नहीं बच सकते: नाबालिग पत्नी से संबंध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नाबालिग पत्नी से…

5 hours ago