मनोरंजन

अब लंदन में छा गई ‘Pyre’, विनोद कपरी ने बताया क्या है आगे की योजना?

विनोद कपरी की फिल्म Pyre ने हाल ही में दो प्रमुख अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीता है. लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल और बर्मिंघम इंडियन फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर कब्जा कर लिया और बेस्ट फिल्म ऑडियंस अवार्ड अपने नाम किया.

क्या है Pyre फिल्म की कहानी

Pyre एक मार्मिक कहानी है जो एक बूढ़े दंपति, पदम और तुलसी के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है. वे हिमालय के एक दूरस्थ गांव में रहते हैं, जहां परिवारों के शहरों में पलायन के कारण उनका जीवन और भी अधिक एकांत हो गया है. इस दंपति के लिए सबसे बड़ा सवाल यह है कि उनकी अंतिम यात्रा कौन करेगा लेकिन जब उन्हें 30 साल की चुप्पी के बाद अपने बेटे से एक पत्र मिलता है तो उनके जीवन में नई आशा और ऊर्जा का संचार होता है.

फिल्म को मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान

  • 28वें टैलिन ब्लैक नाइट्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में की थी. यहां उसे बेस्ट फिल्म ऑडियंस चॉइस अवार्ड जीता.
  • 16वें बेंगलुरु इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अपनी भारतीय प्रीमियर की थी यहां उसे एशियन सिनेमा प्रतियोगिता में जूरी स्पेशल मेंशन अवार्ड मिला.
  • बेल्जियम प्रीमियर 12वें मूवी फिल्म फेस्टिवल में गैर-पेशेवर अभिनेताओं को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामांकित किया गया
  • उत्तरी अमेरिकी प्रीमियर 25वें न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में गैर-पेशेवर अभिनेताओं को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामांकित किया गया

Pyre को मिले हाल के पुरस्कार

एक सप्ताह के भीतर फिल्म को पांच अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं. फिल्म ने अपनी स्पेनिश प्रीमियर 22वें एशियन समर फिल्म फेस्टिवल में की यहां उसे बेस्ट फिल्म ऑडियंस अवार्ड और जूरी स्पेशल मेंशन बेस्ट फिल्म अवार्ड जीता. इसके बाद लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल और बर्मिंघम इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म ऑडियंस अवार्ड जीता. 26 जुलाई को जर्मन प्रीमियर 22वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल स्टटगार्ट में ग्रैंड जूरी बेस्ट फीचर फिल्म अवार्ड और जर्मन स्टार ऑफ इंडिया अवार्ड जीता.

क्या कहते हैं विनोद कापरी?

निर्देशक विनोद कपरी ने कहा कि लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल और बर्मिंघम इंडियन फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट फिल्म ऑडियंस अवार्ड जीतना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है. यह हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है कि हमारी फिल्म को अंतरराष्ट्रीय दर्शकों से इतना प्यार मिल रहा है. हम अपने अभिनेताओं, पदम सिंह और हीरा देवी के प्रति आभारी हैं, जिन्होंने अपनी अद्भुत अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है.

ये भी पढ़ें: “Pyre” बनी जर्मनी में भारत की नई स्टार, जीता प्रतिष्ठित ‘German Star of India’ अवॉर्ड, फिल्म को लगातार मिल रही अंतरराष्ट्रीय सराहना

इस फिल्म की सफलता ने विनोद कपरी और उनकी टीम को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है. वे अपनी आगामी परियोजनाओं के साथ दर्शकों का और भी अधिक मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने आगे की योजना को लेकर कहा कि Pyre को अब अगस्त में मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

5 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

23 minutes ago