देश

मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 390 करोड़ रुपए की ड्रग्स की खेप बरामद, 8 आरोपी गिरफ्तार

Mumbai Police Ceased Drugs: ड्रग्स के खिलाफ अभियान में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने 390 करोड़ रुपए की ड्रग्स की खेप जब्त की. इस मामले में जांच टीम ने कर्नाटक के मैसूर में छापा मारा. मुंबई की साकीनाका पुलिस ने ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया.

पुलिस ने कर्नाटक के मैसूर के बाहरी रिंग रोड पर मादक पदार्थ बना रही फैक्ट्री पर छापेमारी की और एमडीएमए निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे मटेरियल जब्त किए. इस मामले में पुलिस ने अब तक कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

188 किलो ड्रग्स मटेरियल ज़ब्त

साकीनाका पुलिस ने 188 किलो ड्रग्स बनाने वाले मटेरियल जब्त किए. साथ ही कुल 192 किलो ड्रग्स बरामद किए गए, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 390 करोड़ रुपए है. कुछ दिन पहले पुलिस ने एक ड्रग्स सप्लायर को गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर इस ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया.

पुलिस ने मैसूर, मुंबई और गुजरात से आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

डीसीपी दत्ता नलावडे ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले में अप्रैल की शुरुआत में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. इसी केस में दो दिन पहले एक और आरोपी को पकड़ा गया. आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि कर्नाटक के मैसूर से ड्रग्स की सप्लाई हो रही है. इसी आधार पर पुलिस की टीम मैसूर गई और फैक्ट्री में रेड मारी, जहां से चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. कुल 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.


ये भी पढ़ें: कैश-फॉर-क्वेरी मामले में TMC सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें बढ़ी, CBI ने लोकपाल को सौंपी जांच रिपोर्ट


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

27 seconds ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

14 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

57 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

1 hour ago