Counterpoint Research 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Apple, Samsung और Xiaomi के मॉडल्स ने धूम मचा दी है. iPhone 15 सीरीज और सैमसंग की Galaxy A सीरीज के साथ Redmi 13C ने भी अपनी जगह बनाई है. इन स्मार्टफोन्स में दमदार फीचर्स, शानदार कैमरा और मल्टी-टास्किंग क्षमता के कारण ये कस्टमर्स के बीच खासे लोकप्रिय हुए हैं.
2024 में Apple iPhone 15 सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन साबित हुआ. Counterpoint Research के मुताबिक iPhone 15 ने मिड 2024 तक बिक्री के नए रिकॉर्ड बनाए. इसके साथ ही, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. यहां तक कि 2022 में लॉन्च हुआ iPhone 14 भी इस लिस्ट में अपनी जगह बनाए हुए है.
सैमसंग ने अपनी Galaxy A सीरीज के दम पर बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में 5 मॉडल्स उतारे. इनमें Samsung Galaxy A15 4G, Galaxy A15 5G, Galaxy A05, और Galaxy A35 जैसे फोन्स शामिल हैं. इन स्मार्टफोन्स को किफायती कीमत और प्रीमियम फीचर्स के चलते यूजर्स का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.
प्रीमियम फोन्स के बीच Xiaomi Redmi 13C ने कम कीमत में बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर अपनी जगह बनाई. दिसंबर 2023 में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन ₹10,000 से कम कीमत में दमदार फीचर्स ऑफर करता है. यह डिवाइस खासतौर पर बजट-कॉन्शियस ग्राहकों के लिए एक शानदार ऑप्शन बन गया है.
2024 की बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन्स की लिस्ट में Apple और Samsung का दबदबा बरकरार है, लेकिन Xiaomi Redmi 13C ने किफायती सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाई है. चाहे आप प्रीमियम स्मार्टफोन के शौकीन हों या बजट ऑप्शन ढूंढ रहे हों, इन ब्रांड्स के फोन्स आपको बेहतरीन परफॉर्मेंस और फीचर्स प्रदान करेंगे.
इसे भी पढ़ें- Traffic Challan पर बड़ी राहत! पुलिस ने शुरू किया ये खास अभियान जिससे आपका जुर्माना भी हो सकता है माफ
-भारत एक्सप्रेस
Priti Adani on PM Modi Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने कहा कि…
Andhra Pradesh Viral Story: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक मां अपनी 12 वर्षीय…
Brij Bhushan Sharan Singh: गोंडा के नंदनी नगर में आयोजित छात्र संसद कार्यक्रम में शामिल…
IND vs NZ ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 4 नवंबर को ऑकलैंड…
Dr Priti Adani at Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने सामुदायिक कल्याण के…
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के…