देश

शरद पवार ने किसानों के साथ PM Modi से की मुलाकात, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. अब किसानों के साथ राज्यसभा सांसद और एनसीपी (SCP) के मुखिया शरद पवार ने संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि अनार का उत्पादन करने वाले किसानों के साथ पीएम मोदी से मुलाकात हुई है.

अनार किसानों के साथ पीएम से मिले

इस मुलाकात को लेकर सूत्रों का कहना है कि सतारा के दो किसानों ने पीएम मोदी को तोहफे में अनार भेंट किए हैं. पीएम मोदी से हुई इस मीटिंग में शरद पवार ने अनार का उत्पादन करने वाले किसानों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा हुई है.

वहीं आज (18 दिसंबर) किसान आंदोलन के दो गैर राजनीतिक संगठन केएमएम और एसकेएम बुधवार को 12 बजे से 3 बजे तक तीन घंटे का रेल रोको आंदोलन कर रही है. प्रदर्शनकारी किसानों ने तीन बार दिल्ली में घुसने की कोशिश की थी जो नाकाम रही. किसान एमएसपी पर लीगल गारंटी समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

तीन घंटे तक चलेगा आंदोलन

मीडिया से बात करते हुए किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि 12 से 3 बजे तक रेल रोको आंदोलन किया जाएगा. विरोध प्रदर्शन अमृतसर सहित विभिन्न स्थानों पर किया गया.

यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार ने किसानों के लिए शुरू की 1,000 करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी योजना, कृषि क्षेत्र में वित्तीय समावेशन को मिलेगा बढ़ावा

किसानों के समर्थन में पहुंचे पंजाबी गायक

उन्होंने कहा कि कल जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह खनौरी बॉर्डर पहुंचे और उनके साथ कई पंजाबी गायक और कई महान हस्तियां पहुंची. सिंह ने किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के स्वास्थ्य की जानकारी ली. आज इस जन आंदोलन में लाखों किसान, मजदूर, युवा शामिल हों. हमें उम्मीद है कि यह मोर्चा जीत की ओर बढ़ेगा. ये रेल रोको आंदोलन बाकी सभी रेल रोको आंदोलनों से बड़ा होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

गाजीपुर में भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने शैलेन्द्र कुमार राय को सौंपी जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

भारतीय राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता पार्टी ने गाजीपुर जिले में संगठन को मजबूत करने के लिए…

20 minutes ago

क्या आपकी पसंद वाकई आपकी है? जानिए कैसे तय होती है मोबाइल स्क्रीन की दुनिया

विजयदशमी हमें सत्य की असत्य पर जीत का संदेश देती है, लेकिन डिजिटल युग में…

1 hour ago

अडाणी ग्रीन की शानदार छलांग! बिजली बिक्री 32% बढ़ी, 6 महीने में EBITDA पहुंचा 7,957 करोड़ रुपये

अडाणी ग्रीन एनर्जी ने FY27 की पहली छमाही में शानदार प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी…

2 hours ago

शिवा शर्मा मर्डर केस में एक और गिरफ्तारी, श्रद्धा का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर STF के हत्थे चढ़ा

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा…

3 hours ago