मनोरंजन

रजनीकांत करेंगे बॉलीवुड में कमबैक, निर्देशक-निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने किया खुलासा

Rajinikanth Sajid Nadiadwala Collaboration: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से चर्चा का विषय बने रहते हैं. ऐसे में अब उनके फैंस के लिए एक खास खबर सामने आई है. जिसमें रजनीकांत अब जल्द ही बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं. जिसके बाद उनके फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. साउथ के थलाइवा ने पिछले लंबे समय से हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली थी. लेकिन अब वह बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. उनकी इस बात की जानकारी साजिद नाडियाडवाला ने सोशल मीडिया के जरिए दी है.

रजनीकांत के साथ साजिद ने साझा की तस्वीर

दरअसल, साजिद नाडियाडवाला ने रजनीकांत के बॉलीवुड में कमबैक को लेकर सोशल मीडिया यानी एक्स अकाउंट पर रजनीकांत के साथ तस्वीर शेयर कर जानकारी देते हुए बताया है कि रजनीकांत ने साजिद नाडियाडवाला के साथ हाथ मिलाया है. साथ ही उन्होंने लिखा है कि महान रजनीकांत सर के साथ कोलैबोरेट करना एक सच्चा सम्मान है. हम इस सफर पर एक साथ निकलने की तैयारी कर रहे हैं.

दोनों के सहयोग को लेकर फैंस उत्साहित

फैंस साजिद के पोस्ट पर कमेंट कर दोनों को उनके सहयोग और आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए बधाई दे रहे हैं. साथ ही इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि निर्देशक की अगली फिल्म में रजनीकांत अभिनय करते हुए नजर आएंगे. इस खबर के सामने आने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है.

लाल सलाम में नजर आए रजनीकांत

वहीं इन दिनों रजनीकांत हाल ही में फिल्म ‘लाल सलाम’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई है. इस फिल्म में सपरस्टार ने कैमियो की भूमिका निभाई है. यह एक एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है. रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है. रजनीकांत की वजह से उनके फैंस को काफी उम्मीद थी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन करेंगी लेकिन ये फिल्म फ्लोप साबित हुईं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

3 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago