मनोरंजन

Ramanand Sagar Ramayan: राम मंदिर के उद्घाटन के दिन पहली बार सिनेमाघरों में होगी ‘रामायण’ की स्‍क्रीनिंग

Ayodhya Ram Mandir: पूरे देश विदेश में इस समय श्री राम की धूम है. हर कोई 22 जनवरी का इंतजार कर रहा है. राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने के लिए तमाम बड़े-बड़े सितारे अयोध्या आने वाले हैं. भगवान राम की मूर्ति को मंदिर के गर्भगृह में रख दिया गया है. इस विशेष मौके पर राम भक्तों के लिए बड़ी खबर सामने आई है.

थिएटर में स्क्रीनिंग होगी रामानंद सागर की रामायण

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक थिएटर में 22 जनवरी को पूरी दिन रामानंद सागर की रामायण के एपिसोड की स्क्रीनिंग की जाएगी. हालांकि अभी तक किसी भी तरह की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन ये खबर पक्की मानी जा रही है कि ऐतिहासिक दिन के मौके पर लोग थिएटर में जाकर रामायण देख पाएंगे. ये खबरें अगर यही साबित होती हैं तो 36 साल बाद पहली बार थिएटर में रामानंद सागर की रामायण देखने का मौका सभी को मिलने वाला है.

रामानंद सागर के बेटे मोती सागर ने हाल ही में अपने पिता को लेकर बात की. उन्होंने बताया कि उनके पिता जहां भी जाते थे लोग आगे आकर उनके पैर छू लिया करते थे. लोग उनके साथ ऐसे बर्ताव करते थे कि जैसे उन्होंने उनकी जिंदगी में भगवान को ला दिया हो. मोती सागर का कहना है कि ये सीरीज इसलिए सक्सेसफुल रही क्योंकि इसने लोगों के दिलों में विश्वास पैदा किया.

मोती सागर का ये भी मानना है कि आज के दौर में पुरानी जैसी रामयण बनाना किसी के लिए भी संभव नहीं होगा. उनका कहना है कि उन्होंने इसे बिना किसी के प्रेशर के बनाया था. दूरदर्शन की तरफ से भी किसी तरह की दखलअंदाजी नहीं थी. आगे चलने उन्होंने कई और चैनल के साथ कुछ इसी तरह काम करने की कोशिश की. लेकिन वहां बात नहीं बनी. बाकी चैनल काफी दखलअंदाजी कर रहे थे. रामायण जैसी कुछ बस एक बार ही होता है. ये कुछ ऐसा है जिसे दोबारा नहीं किया जा सकता

 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

9 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

17 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

51 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago