खेल

क्रिकेट के मैदान पर दिखा सचिन तेंदुलकर का जलवा, वीडियो देख फैंस कहेंगे वाह

One World One Family Cup 2024: भारतीय क्रिकेट टीम पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के दुनियाभर में लाखों फैंस हैं. उनके फैस आज भी उनको क्रिकेट के मैदान पर क्रिकेट खेलते हुए देखना चाहते हैं. फैंस की ये इच्छा गुरुवार को पूरी हो गई, जब सचिन तेंदुलकर वन वर्ल्ड वन फैमिली कप 2024 खेलने के लिए मैदानर पर उतरे. इस मैच में सचिन तेंदुलकर के हाथों में वन वर्ल्ड टीम की कमान थी. उनकी टीम के सामने वन फैमिली टीम की चुनौती थी. जिसकी अगुवाई पूर्व भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर युवराज कर रहे थे.

फैंस को देखने को मिली सचिन की गेंदबाजी

इस मुकाबले में युवराज सिंह की टीम वन फैमिली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए और सचिन की टीम वन वर्ल्ड के सामने जीत के लिए 181 रन का टारगेट रखा. स्टेडियम में मैजूद दर्शकों ने काफी समय बाद सचिन की गेंदबाजी देखने को मिली. ने नजारा फैंस को काफी समय बाद देखने को मिला. इस पल को हर किसी ने अपने कैमरे में कैद किया.

सचिन तेंदुलकर ने खेली 27 रनों की पारी

गेंदबाजी के बाद फैंस को सचिन की बल्लेबाजी देखने का भी मौका मिला. तेंदुलकर अपनी टीम को मजबुत शुरुआत दिलाने के लिए बल्लेबाजी करे पहुंचे. सचिन की बल्लेबाजी में आज भी वहीं क्लास देखने को मिली. बल्लेबाजी के दौरान सचिन ने कई बेहतरीन शॉर्ट्स खेले, जिसको देखकर फैंस को पुराने वाले सचिन तेंदुलकर की याद आ गई. सचिन तेंदुलकर ने इस मैच में 27 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 3 चौके लगाए.

सचिन तेंदुलकर ने 4 विकेट से दर्ज की जीत

सचिन तेंदुलकर की टीम ने 4 विकेट से इस मैच को जीत लिया. युवराज सिंह की टीम वन फैमिली ने वन वर्ल्ड टीम के सामने जीते के लिए 181 रनों का टारगेट रखा था. जिसके जवाब में सचिन की टीम 181 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया. वन वर्ल्ड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अल्विरो पीटरसन ने सर्वाधिक 50 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली और उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई. इरफान पठान ने छ्क्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

2 hours ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

2 hours ago