मनोरंजन

Ranbir Kapoor Birthday: 40वें बर्थडे पर सेलेब्रिटीज ने दी बधाई

Ranbir Kapoor Birthday – ‘ब्रह्मास्त्र’ की सक्सेस के बीच रणबीऱ कपूर आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. रणबीर कपूर के बर्थडे के मौके पर आधी रात उनके घर कई सेलिब्रिटी उन्हें विश करने के लिए पहुंचे. रणबीर कपूर का जन्म बॉलीवुड की नामी खानदान कपूर फैमिली के घर हुआ है. रणबीर कपूर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के बेटे है. एक्टिंग का शानदार हुनर उन्हें विरासत में मिला है.

रणबीर कपूर के कई महंगे शौक

रणबीऱ कपूर एक बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं. रणबीर कपूर कई महंगे शौक रखते हैं. उनके कलेक्शन में कई एक्सपेंसिव चीज़े शामिल हैं. रणबीर कपूर के लग्जरी कलेक्शन में 50 लाख रुपए की घड़ी से लेकर महंगी कार, बाइक और साइकिल जैसी चीज़े भी हैं. इतना ही नहीं रणबीर कपूर जिस घर में रहते हैं उसकी कीमत भी होश उड़ाने वाली है. रणबीर कपूर को महंगी घड़ियों का बड़ा शौक है. उनके पास कई महंगी घड़ियों का कलेक्शन हैं. इनमें 8.16 लाख रुपए की Hublot Mexican घड़ी के साथ 50 लाख रुपए Richard Mille RM वॉच भी शामिल है. हालांकि Richard Mille RM की घड़ी उन्हें अमिताभ बच्चन ने गिफ्ट की थी.

लग्जरी कलेक्शन

रणबीर कपूर के लग्जरी कलेक्शन में महंगी गाड़िया और बाइक भी शामिल है. एक्टर के गैराज में 2.47 करोड़ रुपए की Audi R8 V10, 2.4 करोड़ रुपए की Mercedes Benz G63 AMG समेत कई और लग्जरी गाड़ियां और बाइकें शोभा बढ़ाती हैं. सिर्फ बाइक और गाड़िया ही नहीं रणबीर कपूर को साइकिल चलाने का भी बहुत शौक है. लेकिन एक्टर की साइकिल की कीमत सुन आप भी दांतों तले उंगुली दबा लेंगे. रणबीर के पास Mate X Electric Foldable साइकिल है, जिसकी कीमत किसी महंगे बाइक से कम नहीं है. खास बात यह है कि रणबीर को ये साइकिल आलिया भट्ट ने गिफ्ट की है.

रणबीर कपूर के पास बांद्रा में 4BHK वाला एक लग्जरी अपार्टमेंट भी है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणबीर के इस अपार्टमेंट की कीमत करीब 35 करोड़ है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘अब ड्रामा बंद कीजिए…’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर तीखा हमला, पीएम मोदी से सीखने की दी सलाह

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

45 seconds ago

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

15 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

18 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

40 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

44 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

59 minutes ago