मनोरंजन

इंटरनेट पर वायरल हुईं Ranbir Kapoor की फिल्म ‘रामायण’ की तस्वीरें, दशरथ बने दिखें अरुण गोविल तो कैकेयी के रोल में दिखीं लारा

Ranbir Kapoor Film Ramayana Photos Videos Viral: एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है. जबसे इस फिल्म की कास्ट का नाम सामने आया है तबसे ही इसे लेकर फैंस में काफी उत्साह है. इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्री राम का किरदार निभाते नजर आएंगे. इसी बीच चल रही फिल्म की शूटिंग के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. इस तस्वीरों में टीवी के राम कहलाने वाले एक्टर अरुण गोविल को राजा दशरथ के रूप में देखा जा सकता है. साथ ही एक्ट्रेस लारा दत्ता कैकयी के लुक में नजर आ रही हैं.

रामायण के सेट से वायरल हुई तस्वीरें (Ranbir Kapoor Film Ramayana Photos Videos Viral)

दरअसल, हाल ही में फिल्म ‘रामायण’ के सेट से तस्वीरें जूम टीवी के हाथ आई हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया पर इन्हे सांझा किया है. इन फोटोज में अरुण गोविल को बाल-दाढ़ी के साथ सिर पर मुकुट पहने देखा जा सकता है. उनका लुक राजा दशरथ की तरह नजर आ रहा है. एक फोटो में एक्टर के साथ दो छोटे बच्चों के साथ देखा जा सकता है, जो भगवान राम और लक्ष्मण के बाल रूप माने जा रहे हैं.साथ ही कुछ तस्वीरों में लारा दत्ता को पर्पल कलर की साड़ी और गोल्ड ज्वेलरी पहने देखा जा सख्त है. ‘रामायण’ का सेट राजा दशरथ के महल जैसा बना हुआ है, जहां अरुण गोविल और लारा दत्ता घूमते दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें :Bhabiji Ghar Par Hain फेम एक्टर सानंद वर्मा ने सुनाया भयावह अनुभव, कहा- 13 साल की उम्र में हुआ था यौन शोषण

इन स्टार्स ने नहीं किया माइथोलॉजिकल फिल्म में काम (Ranbir Kapoor Film Ramayana Photos Videos Viral)

बता दें कि इस रामायण में ऐसी कास्ट चुनी गई है जिनमें से कई ने तो माइथोलॉजिकल फिल्म में काम तक नहीं किया, जैसे कि रणबीर कपूर. उन्होंने इस फिल्म से पहले कभी इस तरह का कोई किरदार नहीं निभाया है. इनके अलावा लारा दत्ता भी ऐसी ही एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो इस तरह का किरदार पहली बार करने वाली हैं. लेकिन इस स्टार कास्ट में एक ऐसा नाम है जो राम बनकर इतना पॉपुलर हुआ है कि आज तक लोग वो इमेज भूल नहीं पाए हैं और ये नाम है अरुण गोविल.

Uma Sharma

Recent Posts

पेपर लीक और नकल पर नकेल! मध्य प्रदेश बना देश का पहला राज्य, चार महानगरों में गठित हुए फास्ट-ट्रैक कोर्ट

पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…

13 minutes ago

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

45 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

51 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago