आस्था

Panchak 2024: चोर पंचक आज से शुरू, इस दौरान भूल से भी ना करें ये 5 काम; होगा बेहद बुरा!

Chor Panchak: हिंदू धर्म में पंचक को अशुभ माना गया है. पंचक को कई स्थानों पर भदवा भी कहा जाता है. पंचक के दौरान कुछ कार्यों को करने की मनाही है. पंचांग के मुताबिक, चोर पंचक आज यानी 5 अप्रैल, शुक्रवार से शुरू हो गया है. दृक पंचांग के मुताबिक चोर पंचक की शुरुआत सुबह 7 बजकर 12 मिनट से हो चुकी है. यह पंचक 9 अप्रैल मंगलवार को सुबह 7 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. ऐसे में जानते हैं कि चोर पंचक के दौरान कौन-कौन से काम नहीं करने चाहिए.

कब से कब तक है चोर पंचक?

  • चोर पंचाग शुरू- 5 अप्रैल 2024, शुक्रवार सुबह 07:12 बजे
  • चोर पंचाग समाप्त- 9, अप्रैल 2024, मंगलवार को सुबह 07:32 बजे

पंचक के दौरान भूलकर भी ना करें ये 5 काम

पंचक (Panchak) के दौरान घर की छत को ढलवाने से परहेज करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि अशुभ समय में किए गए कार्यों के परिणाम अशुभ ही होते हैं. कहा जाता है कि इस दौरान ऐसा करने से घर में लड़ाई-झगड़े होते हैं और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है.

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, पंचक के दौरान चारपाई बनाने या बनवाने से बचना चाहिए. दरअसल असल इस दौरान ऐसा करना अशुभ माना गया है.

पंचक की अवधि में ज्वलनशील वस्तुएं जैसे- घास, लकड़ी इत्यादि को इकट्ठा करने से परहेज करना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान आग लगने का खतरा रहता है.

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के अनुसार, पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए. शुभ और मांगलिक कार्यों के लिए भी इस दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए. इस दिशा को यम की दिशा माना जाता है.

पंचक के दौरान बेड का निर्माण नहीं करवाना चाहिए.

पंचक में किसी की मृत्यु होने पर क्या होता है?

पंचक के दौरान मृत्यु होना अशुभ माना गया है. पौराणिक मान्यता है कि अगर किसी की मृत्यु पंचक में होती है तो उसके कुल-खानदान, रिश्तेदार में भी मृत्यु का खतरा बना रहता है. हालांकि, पंचक में मृत्यु को लेकर शास्त्रों में समाधन भी बताया गया है. अनहोनी से बचने के लिए मृतक के शव के साथ-साथ पांच पुतले आटे या कुश से बनाने चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से पंचक दोष का निवारण हो जा जाता है.

यह भी पढ़ें: सूर्य का गोचर इन 5 राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं! जॉब में प्रमोशन के साथ होगी खूब आर्थिक तरक्की

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘थप्पड़ खाएगा मुझसे…’ शहजाद पूनावाला पर भड़कीं प्रियंका चाहर चौधरी, रोते हुए बयां किया दर्द

टीवी के चर्चित रियलिटी शो में प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला के बीच का…

6 minutes ago

पाकिस्तान की बर्बरता: अफगानिस्तान पर आधी रात दागीं मिसाइलें, मासूम बच्चों और महिलाओं समेत 5 की मौत

Pakistan Airstrike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में तड़के एयरस्ट्राइक की. इस…

12 minutes ago

आसमान का नया हीरो: जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार, जिनकी बहादुरी से बची 174 यात्रियों की जान

Captain Smit Machchhar: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में घायल हुए भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार कौन…

31 minutes ago

‘भारतीय पायलेट तो हीरो निकला…!’ 174 यात्रियों की बचाई जान, नेतन्याहू और ट्रंप ने तारीफ में पढ़े कसीदे

Flydubai की फ्लाइट में कॉकपिट के अंदर जांबाजी दिखने वाले भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की…

1 hour ago

रोहिणी नक्षत्र और सिद्धि योग का दुर्लभ संयोग, जानें षष्ठी श्राद्ध का समय समेत आज का पूरा पंचांग

1 अक्टूबर 2026 को पंचमी तिथि दोपहर 12:35 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि…

2 hours ago

गुरुवार को सिद्धि योग से बदलेगी ग्रहों की चाल, मकर और मीन को बंपर लाभ, जानें अन्य सभी राशियों का क्या है हाल?

1 अक्टूबर 2026, गुरुवार को चंद्रमा वृषभ राशि में रहेंगे और कई शुभ योगों का…

2 hours ago