Ramayan vs Valmiki Ramayan movie
Ramayan vs Ramayan movie: 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ मुहूर्त पर बॉलीवुड के स्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी फिल्म रामायण (Ramayan) का पहला लुक जारी किया है. टीजर लॉन्च के साथ ही फैंस के बीच इस मूवी को लेकर क्रेज बढ़ने लगा है. हालांकि रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को टक्कर देने के लिए अब एक और रामायण की चर्चा फैंस के बीच तेज हो गई है.
बता दें कि गुरुवार को रणबीर की फिल्म ‘रामायण’ के टीजर के साथ ही एक और रामायण का फर्स्ट लुक सामने आया. इस फिल्म का नाम ‘वाल्मीकि रामायण’ (Valmiki Ramayan) है, जिसे लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म अब रणबीर की ‘रामायण’ के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है.
हनुमान जयंती के अवसर पर एक नई फिल्म ‘वाल्मीकि रामायण’ का पहला पोस्टर जारी किया गया है. पोस्टर में भगवान श्रीराम के सामने विनम्र भाव से बैठे हनुमान दिखाई देते हैं, जिन्हें अपने आराध्य का आशीर्वाद मिल रहा है. बैकग्राउंड में ‘दासोऽहम्’ की धुन इस दृश्य को और भी आध्यात्मिक बना देती है.
इस प्रोजेक्ट की जानकारी फिल्म ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए साझा की. उनके पोस्ट के मुताबिक, फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता भावना तलवार प्रोड्यूस कर रही हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी बिनोद प्रधान संभालेंगे. हालांकि अभी तक स्टारकास्ट का खुलासा नहीं किया गया है.
हाल ही में नितेश तिवारी की बिग बजट ‘रामायण’ (जिसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में हैं) का टीजर सामने आया था. ऐसे में नई फिल्म की घोषणा ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. कई लोग इसे एक तरह की प्रतिस्पर्धा के रूप में देख रहे हैं, खासकर जब बड़े पैमाने पर बन रही दूसरी रामायण पहले से चर्चा में है.
ये भी पढ़ें: भारत से पहले विदेश में Ramayana का टीजर क्यों? रणबीर कपूर के फैंस ने फिल्म मेकर्स को लिया आड़े हाथ!
इस फिल्म का ऐलान राम नवमी के मौके पर किया गया था. मेकर्स ने पोस्टर के साथ इसकी रिलीज डेट भी घोषित कर दी है, फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी. इस समय पर रिलीज होने के कारण इसका मुकाबला त्योहारों के दौरान आने वाली अन्य बड़ी फिल्मों से हो सकता है. हालांकि रणबीर कपूर की रामयण से पहले सिनेमाघरों में आएगी ‘वाल्मीकि रामायण’.
-भारत एक्सप्रेस
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…