Lakshadweep vs Maldives: इस समय सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप और मालदीव को लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है. इस मुद्दे पर हर कोई अपनी-अपनी राय दे रहा है. अब बॉलीवुड स्टार्स भी इस बहस में कूद पड़े हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) विवादों में घिर गए हैं. क्योंकि उन्होंने अपने एक्स पर लक्षद्वीप की जगह मालदीव की फोटो शेयर कर दी है. जबकि कैप्शन मालदीव का है. इसके कारण रणवीर सिंह अब ट्रोल हो रहे हैं.
बता दें अपने एक्स अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा- ‘आइए इस साल 2024 को भारत की खोज और हमारी संस्कृति का एक्सपीरियंस करें. हमारे देश में समुद्र तटों और खूबसूरती को देखने और तलाशने के लिए बहुत कुछ है. चलो भारत चलो #Exploreindianislands. चलो भारत देखें.’ इसके बाद रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स एक्टर की पोस्ट को देखकर ये दवा कर रहे हैं कि पोस्ट में जिस फोटो का इस्तेमाल किया गया है वो लक्षद्वीप नहीं बल्कि मालदीव की है.
अब एक्टर की इस पोस्ट पर तमाम यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘मालदीव की तस्वीर पोस्ट की और हटा दी गई.’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा-‘आप मालदीव की तस्वीर डालकर इंडियन आइलैंड्स को प्रमोट कर रहे हैं. क्या हो गया है रणवीर? यूजर्स के इस तरह के कमैंट्स को देखकर एक्टर ने अपनी पोस्ट से उस फोटो को डिलीट कर दिया, लेकिन उनके डिलीट करने से पहले ही ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुकी थी. पोस्ट हटने के बाद भी यूजर्स रणवीर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं.
बताते चलें, पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के एक मंत्री ने उन्हें लेकर पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद से ही बॉलीवुड स्टार्स घरेलू टूरिज्म का स्पोर्ट करते और मालदीव का बॉयकॉट करते नजर आ रहे हैं. अमिताभ बच्चन से लेकर श्रद्धा कपूर, सलमान खान, वरुण धवन, अक्षय कुमार, कंगना रनौत, जॉन अब्राहम तक बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स हैशटैग एक्सप्लोर इंडियन आइलैंड्स का सपोर्ट कर रहे हैं.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…