मनोरंजन

‘मिलिए मेरे पति विजय से…’, रश्मिका मंदाना ने शेयर की शादी की पहली फोटो

Virosh Wedding: साउथ सिनेमा के हिट कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी हो गई है. आज (26 फरवरी) को राजस्थान के उदयपुर की खूबसूरत वादियों और एक आलीशान रिजॉर्ट में इस कपल ने सात फेरे लिए है. विजय और रश्मिका की शादी की सबसे खास बात इसकी सादगी और परंपराओं का मेल रहा. सुबह के वक्त विजय के परिवार की परंपरा के अनुसार तेलुगू रीति-रिवाजों से रस्मों को पूरा किया गया.

वहीं, शाम का वक्त रश्मिका के कुरुग (कोडावा) कल्चर के नाम रहा, जहां उन्होंने अपने खास रिवाजों के साथ फेरे लिए.

तस्वीरों में रश्मिका एक दुल्हन के रूप में बेहद हसीन दिख रही हैं, वहीं विजय का रॉयल लुक फैंस का दिल जीत रहा है. जब इन दोनों की पहली फिल्म आई थी, तभी फैंस ने प्यार से इन्हें ‘VIROSH’ कहना शुरू कर दिया था. विजय और रश्मिका ने अपने चाहने वालों के इस प्यार को पूरा सम्मान दिया और अपनी शादी को आधिकारिक तौर पर ‘Virosh की वेडिंग’ का नाम दिया है.

‘गीता गोविंदम’ के सेट से शुरू हुआ था ये सफर

विजय और रश्मिका की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट जैसी ही है. इनकी पहली मुलाकात 2017 में फिल्म ‘गीता गोविंदम’ के सेट पर हुई थी. पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री जितनी ज़बरदस्त थी, असल ज़िंदगी में भी उनकी दोस्ती उतनी ही गहरी होती गई. इसके बाद ‘डियर कॉमरेड’ में साथ काम करते हुए ये दोस्ती प्यार में बदल गई. हालांकि, दोनों ने लंबे समय तक अपने रिश्ते को मीडिया से छिपाकर रखा. पिछले साल अक्टूबर में खबर आई थी कि इन्होंने गुपचुप सगाई कर ली है, और आज इन्होंने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया.

रश्मिका की नई शुरुआत

रश्मिका के लिए यह सफर आसान नहीं था. विजय से पहले वो कन्नड़ एक्टर रक्षित शेट्टी के साथ रिश्ते में थीं और उनकी सगाई भी हो चुकी थी. लेकिन किन्हीं वजहों से एक साल बाद वो सगाई टूट गई. उस मुश्किल दौर के बाद विजय उनके जीवन में एक मज़बूत सहारा बनकर आए और आज दोनों एक नई ज़िंदगी शुरू कर रहे हैं.

उदयपुर की ये शादी बेहद निजी रखी गई थी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए है. 4 मार्च को हैदराबाद में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी, जिसमें साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े सितारों का भी जमावड़ा लगेगा.

ये भी पढ़ें- संगीत सेरेमनी में ‘पुष्पा 2’ के गाने पर रश्मिका का स्पेशल डांस, बेटे बहु की बॉन्डिंग देखकर इमोशनल हुई विजय की मां

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

11 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

16 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

35 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

57 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago