रवि किशन लव अफेयर (फोटो सोशल मीडिया)
Bhojpuri Star Ravi Kishan-Nagma Relationship: रवि किशन (Ravi Kishan) भोजपुरी सिनेमा का जाना माना नाम हैं. एक्टर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में भोजपुरी जगत के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी खूब धमक जमाई है. रवि किशन को फैमिली मैन कहा जाता है. रवि किशन अपने परिवार के लिए और अपने सपनों के लिए कड़ी मेहनत करते नजर आते हैं.
क्या आप रवि किशन की जिंदगी से जुड़ा वह किस्सा जानते हैं जब उन्होंने प्यार के आगे कुछ नहीं देखा. रवि किशन को यह प्यार हुआ था बॉलीवुड अभिनेत्री नगमा से. उस दौरान नगमा और रवि किशन की रिलेशनशिप की खबरों के खूब चर्चे हुआ करते थे. रवि किशन ने इस बात को इंटरव्यू में कुबूला भी था कि वह एक वक्त पर बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा (Nagma) के प्यार में पागल थे और वह उनके साथ रिलेशनशिप में भी थे.
ये भी पढ़ें- Khesari Lal Yadav या Pawan Singh, जानिए किस भोजपुरी स्टार के पास है ज्यादा दौलत
जिस दौरान नगमा के साथ रवि किशन प्यार का गिटार बजा रहे थे, तो वह उस दौरान चार बच्चों के पिता थे और अपनी पत्नी को रिश्ते में धोखा दे रहे थे. नगमा से शादी की चाह में रवि किशन इतने दीवाने हो बैठे थे कि वह सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार थे. रवि किशन की माने तो पहले तो उनकी पत्नी को उनके और नगमा के रिश्ते से काफी शिकायतें थी, लेकिन आगे चलकर उन्होंने इस कड़वे सच को अपना लिया था और शिकायतों का दौर खत्म हो चुका था.
नगमा कई बार रवि किशन के घर भी आया करती थी और उनकी पत्नी और नगमा एक साथ खाना बनाया करते थे. लेकिन जब रवि किशन बिग बॉस के घर में पहुंचे तो उनका नगमा के साथ रिश्ता टूट गया. एक्टर अपनी पत्नी के पास वापस लौट आए और दोनों अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए. उस रिश्ते की यादों को वहीं खत्म कर उन्होंने एक दूसरे से अलग दुनिया बसा ली.
Punjab Road Accident: पंजाब के संगरूर जिले के लहरागागा क्षेत्र में रविवार शाम बड़ा हादसा…
दिल्ली की सबसे पुरानी कश्मीरी गेट दुर्गा पूजा सिविल लाइन्स में आयोजित हो रही है.…
देशभर में नवरात्र, गरबा और डांडिया की धूम के बीच सोशल मीडिया पर एक डरावना…
गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर…
दुर्गा पूजा पर यदि आपको भी कोलकाता और घर के खाने की याद सता रही…
Tech Employee Salary: एक टेक कर्मचारी ने दावा किया है कि उसे करीब दो साल…