मनोरंजन

महाकाल के दर्शन करने उज्जैन पहुंचे रवि किशन, भस्म आरती में हुए शामिल, महाकाल कॉरिडोर की जमकर की सराहना

अभिनेता, भाजपा सांसद रवि किशन सोमवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा का दर्शन-पूजन किया. रवि किशन भस्म आरती में भी शामिल हुए. उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन किए और मंदिर परिसर में विकसित महाकाल कॉरिडोर की जमकर तारीफ की.

कॉरिडोर को बताया भव्य और ऐतिहासिक (BJP MP Ravi Kishan)

रवि किशन ने कहा, “इतना भव्य महाकाल कॉरिडोर बनाने के लिए मैं प्रशासन, मध्य प्रदेश सरकार, पीएम मोदी और डबल इंजन सरकार का आभारी हूं. श्रद्धालुओं के लिए अब अच्छी सुविधाएं उपलब्ध हैं.”

अहमदाबाद विमान हादसे पर जताया दुख

अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर उन्होंने कहा, “भगवान महाकाल इस दुख को हरे और हादसे में मृत लोगों की आत्मा को शांति मिले. यही अर्जी लगाने आया हूं.” पूजन, अर्पित पुजारी ने सम्पन्न करवाया. वहीं, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने रविकिशन का स्वागत व सम्मान किया.

ये भी पढ़ें: Father’s Day पर मनोज मुंतशिर ने सुनाई कविता, पिता के त्याग और प्रेम को शब्दों में किया व्यक्त

रवि किशन ने माथा टेक लिया आशीर्वाद (BJP MP Ravi Kishan)

रवि किशन ने नंदी हॉल से शिव साधना की चांदी से माथा टेक आशीर्वाद लिया. मंदिर पहुंचे रवि किशन पीले रंग का ‘महाकाल’ के नाम का दुपट्टा ओढ़े और माथे पर रोली का तिलक लगाए नजर आए. रवि किशन ने दर्शन के बाद कहा, “महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर मन को अपार शांति मिली. इतना भव्य और सुंदर महाकाल कॉरिडोर बनाने के लिए मैं स्थानीय प्रशासन, मध्य प्रदेश सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डबल इंजन सरकार का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. अब श्रद्धालुओं के लिए यहां विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे दर्शन और अधिक सुगम और सुखद हो गए हैं.”

धार्मिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने आगे कहा, “महाकाल कॉरिडोर परियोजना न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है. यह कॉरिडोर उज्जैन की शान बढ़ाने के साथ-साथ लाखों भक्तों के लिए आस्था का नया केंद्र बन गया है. मैं महाकालेश्वर समिति का भी आभार जताता हूं.”

2022 में हुआ था कॉरिडोर का लोकार्पण

महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2022 में किया था. इससे मंदिर परिसर को भव्य और आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है. परियोजना के तहत मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को विकसित किया गया है, जिसमें भक्तों के लिए बेहतर दर्शन व्यवस्था, विश्राम स्थल, स्वच्छता और अन्य सुविधाएं भी शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

चीन की घटती आबादी: भारत के लिए नया भू-राजनीतिक खतरा?

मिडिल ईस्ट फोरम के विशेषज्ञों के अनुसार, चीन की घटती आबादी और जनसांख्यिकीय संकट भारत…

18 minutes ago

होर्मुज में बर्बाद हुआ तेल: भारत का होता तो कब तक थमता देश? रेल, रसोई, सड़क, फ्लाइट से समझें आंकड़े

Hormuz Strait Tanker Explosion: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बारूदी सुरंग से टकराकर एक विशाल तेल…

34 minutes ago

अंतरिक्ष में चमकेगा भारत! 2563 करोड़ के GSAT-7C प्रोजेक्ट से मजबूत होगी वायुसेना

भारत अपनी सैन्य ताकत को अंतरिक्ष तक बढ़ा रहा है. रक्षा मंत्रालय ने 2,563 करोड़…

35 minutes ago

‘सेवा ही साधना है’, नवरात्रि पर गौतम अदाणी ने लिया गुरुदेव का आशीर्वाद, समाज सेवा पर दिया जोर

नवरात्रि के अवसर पर गौतम अदाणी ने दक्षिण गुजरात के श्रीमद राजचंद्र मिशन धरमपुर का…

41 minutes ago

लखनऊ में ‘सनातन विरोधी रावण’ पोस्टर से सियासी बवाल; अतीक-अखिलेश-राहुल एक साथ, मस्क-सोरोस तक निशाने पर

UP News: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी पोस्टर वार तेज हो…

55 minutes ago