Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जलियांवाला बाग केस के नायक सी. शंकरन नायर को PM Modi ने किया याद, ‘Kesari Chapter 2’ में अक्षय कुमार निभा रहे रोल

Kesari Chapter 2: पीएम मोदी बीते दिन अंबेडकर जयंती के मौके पर हिसार पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सी. शंकर नायर को याद किया.

Kesari Chapter 2

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार, आर. माधवान और अनन्या पांडे की फिल्म केसरी चैप्टर 2 बहुत ही कम समय में लोगों के बीच एक चर्चा का विषय बन गई है. अक्षय कुमार 13 अप्रैल 1919 को हुए जलियांवाला बाग हस्याकांड की अनसुनी कहानी लेकर आ रहे हैं. इसे ही लेकर अब पीएम मोदी ने भी बड़ा बयान दिया है. दरअसल PM मोदी बीते दिनों यानी अंबेडकर जयंती के मौके पर हिसार पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीं. शंकरन नायर को याद किया.

PM मोदी ने सी. शंकरन नायर को किया याद (Kesari Chapter 2)

पीएम मोदी ने कहा कि जलियांवाला बाद हत्याकांड के भी 106 साल पूरे हुए हैं. इस हत्याकांड में अपनी जान गंवाने वालों की स्मृतियां आज भी हमारे दिल में है. जलियांवाला बाद हत्याकांड में शहीद हुए देशभक्तों और अंग्रेजों की क्रूरता के अलावा एक और पहलू है जिसे पूरी तरह से अंधेरे में डाल दिया गया था. पीएम मोदी ने कहा कि ये पहलू मानवता के साथ देश के साथ खड़े होने के बुलंद जज्बे का है. इस बुलंद जज्बे का नाम शंकरन नायर था.

अंग्रेजी साम्राज्य को हिला कर रख दिया-मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि शंकरन नायर एक प्रसिद्ध वकील थे और उस जमाने में अंग्रेजी सरकार में बहुत बड़े पद पर विराजमान थे. लेकिन वो विदेशी शासन की क्रूरता के खिलाफ जलियांवाला बाग हत्याकांड से परेशान होकर मैदान में उतर गए. उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाई उन्होंने उस बड़े पद को लात मारकर छोड़ दिया और जलियांवाला बाग हत्याकांड का केस अपने दम पर लड़े. अंग्रेजी साम्राज्य को हिला कर रख दिया. यही स्पिरिट हमारी आजादी की लड़ाई की असली प्रेरणा है. आज यही प्रेरणा विकसित भारत की यात्रा में बहुत बड़ा ताकत है.

ये भी पढ़ें: स्टाइल में किया एक्सपेरिमेंट, पर हो गया फैशन ब्लंडर- जब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिखीं उम्मीदों से उलट

अक्षय ने पीएम मोदी का जताया आभार

PM मोदी के बयान पर एक्टर अक्षय कुमार ने ट्वीट कर कहा कि महान सी. शंकरन नायर और हमारे स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद करने के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद. यह महत्वपूर्ण है कि हम एक राष्ट्र के रूप में विशेष रूप से युवा पीढ़ी उन महान महिलाओं और पुरुषों को महत्व दें. जिन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए बहादुरी से लड़ाई लड़ी कि हम एक आजाद देश में सांस लें. हमारा केसरी चैप्टर 2 सभी को यह याद दिलाने की एक कोशिश है कि हमें अपनी स्वतंत्रता को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए.

अक्षय कुमार निभा रहे सी शंकरन नायर की भूमिका

अक्षय कुमार फिल्म में सी शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे हैं. जो एक सिविल राइट्स वकील और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष थे. वह जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती देने वाले एक अहम शख्स थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital