मनोरंजन

Girls Will Be Girls: फ्रांस और ब्रिटेन में रिलीज होगी ऋचा चड्ढा, अली फजल की ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’

Girls Will Be Girls: ऋचा चड्डा और अली फजल बॉलीवुड के पावर कपल हैं. यह जोड़ी एक तरफ अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं, तो वहीं अपने प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. यह फिल्म इंटरनेशनल लेवल पर धूम मचा रही है. अब यह जल्द ही फ्रांस और ब्रिटेन में रिलीज होगी. बता दें ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ का डायरेक्शन शुचि तलाठी ने किया है.

फिल्म को लेकर ऋचा ने कही ये बात (Girls Will Be Girls)

इस मौके पर ऋचा ने कहा, ‘हमें यह देखकर बेहद गर्व है कि ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स को ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर काफी सराहा जा रहा है. हम फ्रांस और यूके की ऑडियंस के फीडबैक को जानने के लिए एक्साइटेड हैं जो इसे सबसे पहले एक्सपीरियंस करेंगे.’ एक्ट्रेस ने कहा कि ‘वह फिल्म को ग्लोबल लेवल पर मिल रहे प्यार से बेहद खुश हैं, जिसमें सनडांस फिल्म फेस्टिवल में जीत भी शामिल है.’ ऋचा ने कहा, ‘फिल्म हाल ही में सनडांस फिल्म फेस्टिवल के यूके चैप्टर में भी दिखाई गई. अब हम उस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब भारतीय ऑडियंस भी इस साल के आखिर में इसे देख सकेंगेन.’

यह भी पढ़ें : ‘पुष्पा 2: द रूल’ का इंतजार हुआ खत्म, फिल्म की रिलीज डेट में हुआ बदलाव, इस दिन सिनेमाघर में धमाल मचाएंगे अल्लू अर्जुन

ये है फिल्म की कहानी (Girls Will Be Girls)

गर्ल्स विल बी गर्ल्स’ एक 16 साल मीरा और उसकी मां के साथ बढ़ती उम्र के साथ उसके रिश्ते की कहानी बताती है. मीरा का किरदार प्रीति पाणिग्रही ने निभाया है. उत्तरी भारत के एक हिल स्टेशन के बोर्डिंग स्कूल पर आधारित इस फिल्म में मीरा के किशोरावस्था के प्यार के सफर को समाज के नजरिए से दिखाया गया है. इसकी थीम मां-बेटी के प्यार और मतभेद और पीढ़ी दर पीढ़ी महिला जागृति को बेहतरीन ढंग से पेश करती है. ‘गर्ल्स विल बी गर्ल्स भारत के पुशिंग बटन स्टूडियो, फ्रांस के डोल्से वीटा फिल्म्स और ब्लिंक डिजिटल के बीच एक इंडो-फ्रेंच सह-निर्माण है.

Uma Sharma

Recent Posts

‘वीजा पर आई थीं अमेरिका, अब संसद में बुलंद करेंगी आवाज’ म‍िडटर्म इलेक्‍शन में भारतीय मूल की प्रमिला जयपाल ने जीता चुनाव

Pramila Jayapal: प्रमिला जयपाल का जन्म भारत में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन भारत, इंडोनेशिया…

55 minutes ago

अगले 11 घंटे…15 राज्यों में मौसम काटेगा भयंकर बवाल! 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

मौसम के बदलते मिजाज के बीच IMD के पूर्वानुमान में कई राज्यों में भारी बारिश,…

2 hours ago

ट्रंप की हार से तेल की कीमतों में हाहाकार…! 1 दिन में 9% टूटा क्रूड ऑयल, भारत को मिला दिवाली गिफ्ट

Crude Oil Price: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी को झटका लगने और ईरान युद्ध…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज है रमा एकादशी और मालव्य योग..! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त

आज 5 नवंबर 2026 को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की रमा एकादशी मनाई जा…

3 hours ago

रमा एकादशी पर बन रहा मालव्य योग..! मकर-धनु समेत इन 5 राशियों की बदल जाएगी किस्मत, मेष वाले सावधान

5 नवंबर 2026 को रमा एकादशी पर मालव्य, बुधादित्य और लक्ष्मीनारायण योग का संयोग बन…

3 hours ago