हनुमान जी.
Bada Mangal 2024 Bhog: आज ज्येष्ठ मास का आखिरी बड़ा मंगल है. पंचांग के मुताबिक, बड़ा मंगल पर निर्जला एकादशी का भी खास संयोग बना है. ऐसे में बड़ा मंगल पर हनुमान जी की पूजा के साथ-साथ भगवान विष्णु और लक्ष्मी की उपासना भी लाभकारी साबित होगी. मान्यतानुसार, बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी की उपासना से सभी प्रकार के संकट और भय दूर हो जाते हैं. ऐसे में इस दिन शाम के समय हनुमान जी के मंदिर में जाकर दर्शन-पूजन जरूर करना चाहिए. बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को खास चीजों का भोग लगाने से हर तरह के संकट दूर हो सकते हैं. आइए जानते हैं बड़ा मंगल पर आज शाम के वक्त हनुमान जी को किन चीजों का भोग लगाना मंगलकारी साबित होगा.
बड़ा मंगल पर आज शाम के समय हनुमान मंदिर में जाकर बेसन के लड्डू का भोग लगाएं. मान्यता है कि हनुमान जी को बेसन के लड्डू का भोग बेहद प्रिय है.
ज्येष्ठ मास के आखिरी बड़ा मंगल के दिन हनुमान जी को केले का भोग भी लगा सकते हैं. इसके अलावा अगर संभव हो तो बंदर को भी केला खिलाएं. कहा जाता है कि बड़ा मंगल पर इस उपाय को करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.
साल के आखिरी बड़ा मंगल पर आज हनुमान जी को मीठे पान का बीड़ा भोग लगाएं. मान्यता है कि इस दिन हनुमान जी को पान का बीड़ा अर्पित करने से भक्तों के हर संकट दूर होते हैं.
बड़ा मंगल पर आज हनुमान जी को भुने हुए चने और गुड़ का भोग लगाएं. बड़ा मंगल के इस उपाय से कर्ज की समस्या से मुक्ति मिलती है.
बड़ा मंगल पर आज हनुमान जी को चूरमा के लड्डू, नारियल, फल, बूंदी के लड्डू भी अर्पित कर सकते हैं.
ज्येष्ठ मास से बड़ा मंगल पर आज हनुमान जी को चोला, सिंदूर, तुलसी की माला, और चमेगी का तेल अर्पित करें. ऐसा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं. जिसके परिणामस्वरूप भक्तों हर बिगड़े काम बनते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…