मनोरंजन

Rida Isfahani MMS: पाकिस्तानी एक्ट्रेस रिदा इस्फ़हानी का MMS लीक, पुराने मंगेतर ने रचा सारा खेल!

Pakistani Actress Rida Isfahani: पाकिस्तानी एक्ट्रेस रिदा अस्फहानी ने सालों बाद अपने एमएमएस लीक पर बात की है. उन्होंने कहा है कि उनका भरोसा अब टूट चुका है.

बता दें कि पाकिस्तानी एक्ट्रेस रिदा अस्फहानी (Rida Isfahani) साल 2016 में उन दिनों काफी चर्चाओं में रही थीं. जब उनका एमएमएस वीडियो लीक हुआ था. एमएमएस लीक होने के बाद रिदा ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

रिदा इस्फहानी ने मंगेतर को ठहराया जिम्मेदार

हालांकि उन दिनों उन्होंने इस बारे में कोई भी बातचीत नहीं की थी. हालांकि अब सालों बाद इसपर उन्होंने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. एक्ट्रेस रिदा इस्फहानी ने हाल ही में पाकिस्तानी कॉमेडियन नादिर अली के पॉडकास्ट में इस बारे में बात करते अपने मंगेतर को इन सबका जिम्मेदार ठहराया है. उन्होंने कहा है कि उनका भरोसा तोड़ा गया था.

मेरी तस्वीरें लीक की थीं- रिदा इस्फहानी

रिदा ने बताया कि “मेरे मंगेतर ने मेरा भरोसा तोड़ा था. मैं किसी एक शख्स के साथ अपनी जिदंगी गुजारना चाहती थीं. उसने मुझे प्रपोज किया और मैंने उसके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया था. मेरे माता-पिता इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थ, लेकिन मैंने उन्हें मना लिया था. और सगाई के 3 साल बाद उसने मेरी प्राइवेट तस्वीरें लीक कर दी थी, उस दौरान मैं अमेरिका में थी.

ये मेरे साथ मेरे कब्र में जाएगी- रिदा इस्फहानी

उस दर्दनाक समय के बारे में बात करते हुए रिदा ने ये भी कहा कि, “उस समय जो कुछ भी हुआ उसके बाद कुछ लोगों ने मुझसे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उस बारे में बात करने को कहा था, लेकिन मैंने कभी भी उस बारे में बात नहीं की. क्योंकि मेरे साथ जो कुछ भी हुआ वो मेरी त्रासदी थी, जो मेरे कब्र तक मेरे साथ जाएगी. लोग आपको कभी भी माफ नहीं करते हैं और आपके अतीत को लेकर आपको दोषी ठहराते रहते हैं और मैं इसका सामना करती आ रही हूं”.

बहरहाल, अगर बात रिदा इस्फहानी (Rida Isfahani) की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो उन्होंने ‘रोग’ (Roag) नाम के ड्रामे से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद उन्होंने ‘दहलीज’ (Dehleez) और ‘मेरी सहेली’ (Meri Saheli) जैसे कई शो में काम किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

11 minutes ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

18 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

46 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago